
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' के नाम पर विवाद, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा- इतनी संवेदनशीलता क्यों?
AajTak
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' के नाम पर विवाद को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी. अहीर रेजिमेंट मोर्चा ने फिल्म का नाम बदलने और ऐतिहासिक तथ्यों को सही दिखाने की मांग की थी. कोर्ट ने कहा- 'नाम को लेकर इतनी संवेदनशीलता क्यों?' पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
Film '120 Bahadur' Controversy: फरहान अख्तर की आने वाली वॉर फिल्म '120 बहादुर' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म का नाम बदलने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ताओं का कहना था कि यह नाम ऐतिहासिक तथ्यों और 1962 के रेज़ांग ला युद्ध में शहीद हुए वीरों के सम्मान के अनुरूप नहीं है. लेकिन सोमवार को कोर्ट ने इस मांग को खारिज करते हुए पूछा- 'आखिर नाम को लेकर इतनी संवेदनशीलता क्यों?'
हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका मुख्य न्यायाधीश शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की बेंच ने याचिकाकर्ताओं से साफ कहा कि फिल्म का नाम बदलने जैसा मामला अदालत के दायरे में नहीं आता. कोर्ट ने यह भी पूछा कि जब फिल्म का ट्रेलर दो महीने से पब्लिक डोमेन में है तो इतने लंबे इंतजार के बाद अंतिम समय पर अदालत का दरवाजा क्यों खटखटाया गया?
याचिकाकर्ताओं की दलील सयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा और कुछ शहीदों के परिजनों द्वारा दायर याचिका में कहा गया था कि फिल्म का नाम और इसका ट्रेलर अहीर कंपनी के इतिहास को कमजोर करता है. उनका दावा है कि 1962 के रेज़ांग ला युद्ध में ‘C कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट’ के 120 सैनिकों ने अद्वितीय साहस दिखाया था, जिनमें से 114 सैनिक शहीद हो गए थे. याचिका का तर्क था कि फिल्म में मेजर शैतान सिंह को अकेले हीरो के रूप में दिखाया गया है, जबकि यह लड़ाई पूरी अहीर कंपनी के सामूहिक बलिदान की कहानी है.
फिल्ममेकर्स का जवाबफरहान अख्तर की प्रोडक्शन हाउस ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ की ओर से वकील जय के. भारद्वाज ने अदालत में बताया कि याचिकाकर्ता पहले ही सेंसर बोर्ड के रिविजनल अथॉरिटी के पास जा चुके हैं, इसलिए यह याचिका सुनने योग्य नहीं है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि फिल्म के प्रमोशन और टाइटल की जानकारी दो महीने से सोशल मीडिया पर उपलब्ध है, इसलिए अंतिम समय पर रिलीज रुकवाने की मांग उचित नहीं है.
अहीर रेजिमेंट मोर्चा का मिशन सयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा एक रजिस्टर्ड ट्रस्ट है, जो अहीर समुदाय की सैन्य विरासत और 1962 के रेज़ांग ला युद्ध में शामिल सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए काम करता है. मोर्चा लंबे समय से भारतीय सेना में अलग अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहा है. याचिका में कहा गया कि यह फिल्म यदि गलत तथ्यों के साथ रिलीज होती है तो समुदाय और शहीदों के परिवारों की भावना आहत होगी.
फिल्म का नाम '120 वीर अहीर’ करने की मांग याचिका में मांग की गई थी कि सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट निलंबित किया जाए और फिल्म की रिलीज रोकी जाए. साथ ही फिल्म में '120 वीर अहीर' जैसा शीर्षक दिया जाए, सभी 120 सैनिकों के नाम शामिल किए जाएं और अहीर कंपनी की सामूहिक भूमिका को दिखाया जाए. याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि फिल्म ट्रेलर में ऐतिहासिक तथ्यों का विकृतिकरण किया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







