
फडणवीस के पास गृह, अजित को वित्त तो शिंदे को शहरी विकास... महाराष्ट्र में किस पार्टी को मिले कौन-कौन से विभाग
AajTak
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. धनंजय मुंडे को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, पंकजा मुंडे को पर्यावरण और पशुपालन विभाग, उदय सामंत को उद्योग विभाग, माणिकराव कोकाटे को कृषि विभाग का जिम्मा दिया गया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी मंत्रिपरिषद को विभागों का आवंटन कर दिया है. जिसमें महत्वपूर्ण गृह विभाग को फडणवीस ने अपने पास रखा है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सीएम फडणवीस ऊर्जा (नवीकरणीय ऊर्जा को छोड़कर), कानून और न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन विभाग और सूचना एवं प्रचार विभाग भी संभालेंगे.
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उद्यम) आवंटित किया गया है. जबकि डिप्टी सीएम अजित पवार को वित्त और योजना, राज्य उत्पाद शुल्क मिला है.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट...
भाजपा के मंत्रियों को ये विभाग आवंटित किए गए हैं
- चंद्रशेखर बावनकुले- राजस्व - राधाकृष्ण विखे पाटिल- जल संसाधन- कृष्णा और गोदावरी घाटी विकास निगम - चंद्रकांत पाटिल- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, संसदीय मामले - गिरीश महाजन- जल संसाधन (विदर्भ, तापी, कोंकण विकास निगम) और आपदा प्रबंधन - गणेश नाइक- वन विभाग - मंगल प्रभात लोढ़ा- कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार - जयकुमार रावल- विपणन और प्रोटोकॉल - पंकजा मुंडे- पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, पशुपालन विभाग - अतुल सेव- ओबीसी कल्याण, डेयरी विकास और नवीकरणीय ऊर्जा - अशोक उइके- आदिवासी विकास - आशीष शेलार- सांस्कृतिक मामले और सूचना प्रौद्योगिकी - शिवेंद्र सिंह भोसले- लोक निर्माण - जयकुमार गोरे- ग्रामीण विकास और पंचायती राज - संजय सावकारे- कपड़ा - नितेश राणे- मत्स्य और बंदरगाह - आकाश फुंडकर- श्रम विभाग

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









