
फडणवीस की सरकार में शिंदे डिप्टी सीएम, 12 बागियों को भी इनाम, आ गई कैबिनेट की संभावित लिस्ट
AajTak
महाराष्ट्र में अब नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. इस बीच मंत्रियों की संभावित लिस्ट भी सामने आई है, जिनको देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में जगह मिल सकती है.
महाराष्ट्र में अब नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. यह लगभग तय माना जा रहा है कि अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे का गुट मिलकर सरकार बनाएगा. इस बीच मंत्रियों की संभावित लिस्ट भी सामने आई है, जिनको देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में जगह मिल सकती है. लिस्ट के हिसाब से एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. वहीं शिवसेना के 12 बागी विधायकों को भी इनाम में मंत्रिपद मिल सकता है.
फिलहाल मुंबई में भारतीय जनता पार्टी और गोवा में एकनाथ शिंदे गुट की बैठकें चल रही हैं. शिंदे आज गोवा से मुंबई पहुंचेंगे. वह अपने साथ बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र भी लेकर आएंगे.
यह भी पढ़ें - 'अपनों ने ही घोंपा खंजर', महाराष्ट्र की सत्ता जाने के बाद संजय राउत ने बयां किया दर्द
महाराष्ट्र कैबिनेट में बीजेपी से किसे मिल सकती है जगह?
बीजेपी से इनको बनाया जा सकता है राज्य मंत्री
एकनाथ शिंदे ग्रुप से किसे बनाया जा सकता है कैबिनेट मंत्री

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










