
फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस पहन रखा है तो एंट्री नहीं, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने तय किए नए ड्रेस कोड
AajTak
पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए नया ड्रेस कोड तय किया है. प्रशासन के मुताबिक मंदिर में फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस पहन कर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.
नए साल की शुरुआत के साथ पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भारी भीड़ उमड़ रही है. भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए साल के पहले दिन (1 जनवरी) पर देर रात 1 बजे ही जगन्नाथ मंदिर के दरवाजे खोल दिए गए थे. मंदिर प्रशासन के मुताबिक शाम 5 बजे तक 3.5 लाख भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. इस बीच मंदिर प्रशासन ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के ड्रेस कोड को लेकर बड़ा फैसला किया है. प्रशासन ने मंदिर में फटी जींस, हाफ पैंट, शॉर्ट्स, स्कर्ट और स्लीवलेस जैसे ड्रेसेज पहनकर आने पर रोक लगा दी है.
नए नियमों के बाद इस तरह के ड्रेस में नजर आए श्रद्धालु
नए नियमों के तहत श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया गया है. मंदिर प्रशासन के मुताबिक मंदिर में सभ्य कपड़े पहने हुए श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. प्रशासन की तरफ से नए नियमों के लागू होने के बाद अधिकतर पुरुष भक्त धोती-तौलिया और महिलाएं साड़ी या सलवार-कमीज में नजर आईं.
होटलों को दिया गया है ये निर्देश
जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने होटल मालिकों को अपने यहा ठहरे हुए लोगों को नए ड्रेस कोड नियमों को लेकर जागरुक करने का निर्देश दिया है. प्रशासन के मुताबिक अधिकतर श्रद्धालु पुरी आने के बाद सबसे पहले होटल ही जाते हैं. ऐसे में होटलों के जरिए श्रद्धालुओं तो ड्रेस कोड के बारे में जल्द जागरुक किया जा सकता है. मंदिर प्रशासन ने कैंपस के अंदर गुटखा खाने पर भी प्रतिबंध लगाया है. इसके अलावा प्लास्टिक की थैलियों को भी मंदिर के अंदर ले आने की मनाही है. ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है.
साल के पहले दिन 3.5 लाख भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का किया दर्शन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










