
प्लॉट का लालच, 200 लोगों से ठगी और 5 करोड़ की लूट... ओडिशा में रियल एस्टेट एजेंट गिरफ्तार
AajTak
ओडिशा के गंजम जिले में जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. बरहामपुर पुलिस ने शनिवार को एक रियल एस्टेट एजेंट को गिरफ्तार किया, जिस पर आवासीय प्लॉट देने के बहाने करीब 200 लोगों से 5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का आरोप है.
ओडिशा के गंजम जिले में जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. बरहामपुर पुलिस ने शनिवार को एक रियल एस्टेट एजेंट को गिरफ्तार किया, जिस पर आवासीय प्लॉट देने के बहाने करीब 200 लोगों से 5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का आरोप है. आरोपी की पहचान चेतन कुमार चौधरी के रूप में हुई है. वो एक राजनीतिक दल की जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष का बेटा है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी चेतन बरहामपुर के गोसानिनुआगांव इलाके का रहने वाला है. वो अगस्त 2019 से आवासीय प्लॉट दिलाने की योजना चला रहा था. उसने अपने कार्यालय के कर्मचारियों के माध्यम से आम लोगों से मासिक किश्तों में रकम वसूल की और उनसे वादा किया कि सितंबर 2021 तक उन्हें प्लॉट आवंटित कर दिए जाएंगे. उसके बिछाए जाल में 200 लोग फंस गए.
इसके बाद तय समय पर लोगों ने अपनी जमीन की मांग की, तो चेतन चौधरी ने जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया. उसने दावा किया कि रसीदें नकली थीं. उसे योजना की कोई जानकारी नहीं है. इस व्यवहार से ठगे गए निवेशक भड़क गए. इसके बाद शनिवार को एक पीड़ित ने बरहामपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई.
पीड़ित शख्स की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चेतन चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले की जांच के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है. पुलिस ने उसके कब्जे से जमीन योजना से जुड़े दस्तावेज, प्रस्तावित प्लॉट का लेआउट प्लान, धनराशि की रसीदें और दैनिक संग्रह पर्चियां जब्त की हैं.
बरहामपुर के एसपी सरवण विवेक एम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ठगी एक विस्तृत मासिक निवेश योजना के जरिए की गई थी. चेतन चौधरी लोगों को प्लॉट का सपना दिखाकर पैसे लेता रहा और धीरे-धीरे ठगी का जाल 5 करोड़ रुपए से अधिक तक पहुंच गया. पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि चेतन चौधरी के खिलाफ बड़ा बाज़ार थाने में एक और मामला पहले से लंबित है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








