प्लेन क्रेश में मरने वालों में पुतिन का दुश्मन प्रिगोझिन भी शामिल, रूसी जांच समिति का बड़ा खुलासा
AajTak
गनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन कभी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे खास होता था. लेकिन बीते कुछ महीनों में प्रिगोझिन ने रूसी सेना और पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी. लेकिन लगभग दो महीने बाद 23 अगस्त को येवगेनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हो गई. अब इसकी पुष्टि भी कर दी गई है.
रूस की जांच समिति ने पुष्टि कर दी है कि विमान दुर्घटना में मारे गए 10 लोगों में वैगनर सेना चीफ येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने रविवार को एक बयान में कहा कि बुधवार को विमान दुर्घटना के बाद मौके पर बरामद सभी 10 शवों की फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट के बाद पहचान कर ली गई है. हालांकि उन्होंने दुर्घटना का कारण नहीं बताया.
इससे पहले रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भी कहा था कि 62 वर्षीय प्रिगोझिन और उसके कुछ शीर्ष लेफ्टिनेंट दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सूची में थे. सभी सात यात्रियों और तीन चालक दल की मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते मौत हो गई.
बता दें कि दो महीने पहले प्रिगोझिन ने रूस की सेना के खिलाफ विद्रोह कर दिया था. इससे पहले तक वह अपनी वैगनर आर्मी को लेकर रूसी सेना के साथ मिलकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ रहा था. यह पिछले कई सालों से सैन्य और खुफिया ऑपरेशन्स को लेकर विवादों में भी रहा है. वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन कभी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे खास होता था. लेकिन बीते कुछ महीनों में प्रिगोझिन ने रूसी सेना और पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी. लेकिन लगभग दो महीने बाद 23 अगस्त को येवगेनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हो गई.
प्रिगोझिन की मौत के बाद चौकन्ने हुए पुतिन
वैगनर चीफ की मौत के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन चौकन्ने हो गए हैं. उन्होंने वैगनर और अन्य निजी सैन्य प्रमुखों के लिए अनिवार्य शपथ के आदेश दिए हैं. पुतिन ने एक डिक्री साइन की है. इसमें वैगनर लड़ाकों और अन्य प्राइवेट आर्मी को रूसी राज्य के प्रति निष्ठा की शपथ पर हस्ताक्षर करने का आदेश दिया गया है.
वेस्टर्न मीडिया ने पुतिन पर साधा था निशाना

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









