
'प्लीज थानेदार साहब, हमारी तरह कई बेटियों को मरने से बचा लीजिए', वीडियो बनाकर युवती ने की खुदकुशी
AajTak
गोपालगंज में ससुराल की प्रताड़ना और पति के अवैध संबंध से तंग आकर 22 साल की नव विवाहिता ने सुसाइड कर ली. मृतक का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें वह कह रही है कि प्लीज थानेदार साहब, हमारी तरह कई बेटियों को मरने से बचा लीजिए. मेरे पति ने दूसरी लड़की से प्रेम करते थे. मना करने पर उसने बहुत सजा दिया.
बिहार के गोपालगंज में एक नवविवाहिता ने सुसाइड कर लिया. आरोप है कि ससुरालीजनों की प्रताड़ना और पति के अवैध संबंध से तंग आकर उसने ये कदम उठाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सुसाइड से पहले का महिला का एक वीडियो भी सामने आया है. उसके पिता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है.
घटना मांझा थाना क्षेत्र के अहिरवलिया गांव की है. नवविवाहिता के पिता रामायण गिरी ने बताया कि इसी साल 7 जून को काजल की शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के सतई गांव के नंद किशोर गिरि के साथ की थी. सब कुछ ठीक चल रहा था. इसी बीच उसे पता चला कि पति के बड़े भाई की साली से अवैध संबंध हैं. विरोध करने पर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा. इतना ही नहीं हत्या की कोशिश भी की गई.
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर आई थी मायके
पिता ने बताया, बेटी को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिर शुक्रवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाकर मायके ले आए. शनिवार को उसने गले में फंदा डालकर दुनिया को अलविदा कह दिया. रविवार को उसका एक वीडियो सामने आया. इसमें वो पुलिस से गुहार लगाते हुए आपबीती सुना रही है.
देखें वीडियो...
'हमारी तरह कई बेटियों को मरने से बचा लीजिए'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








