
प्लास्टिक सर्जरी से बदलवाया चेहरा, होश आते ही भागी, पकड़ी गई तो खुली पोल
AajTak
यह घटना कथित तौर पर पिछले हफ्ते इस्तांबुल के सिसली इलाके के एक निजी अस्पताल में हुई थी और राहगीरों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया था. इसमें महिला सड़क पर भागती दिख रही है.
दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो कंपनियों तक से पैसे ठग लेते हैं. ऐसी ही एक महिला ने एक अस्पताल की फीस दिए बिना भागने की कोशिश की. महिला ने दरअसल इस कॉस्मेटिक क्लीनिक में अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी.
इस सर्जरी के बाद जब महिला का चेहरा बदल गया और वह पट्टियों में लिपटी हुई थी, तभी उसने अस्पताल का बिल चुकाने से बचने के लिए वहां से भागने की कोशिश की लेकिन वह सड़क पर पकड़ी गई.
यह घटना कथित तौर पर पिछले हफ्ते इस्तांबुल के सिसली इलाके के एक निजी अस्पताल में हुई थी और राहगीरों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया था.
ऑनलाइन वायरल हो रही एक छोटी क्लिप में, अस्पताल के कपड़े और सफेद चप्पल पहने एक महिला को डॉक्टरों और नर्सों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है जो उसे जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं.
महिला का चेहरा स्पष्ट रूप से सूजा हुआ है और लगभग पूरी तरह से पट्टियों से ढका हुआ है. इससे समझ में आता है कि कुछ ही घंटों पहले उसकी व्यापक प्लास्टिक सर्जरी हुई है.
जो बात कम समझ में आती है वह यह है कि उसका प्लान एनेस्थीसिया का असर खत्म होते ही भाग निकलने का था. तुर्की समाचार आउटलेट एनटीवी ने बताया कि विदेशी महिला, जिसकी पहचान और राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया है, अपने चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिए तुर्की पहुंची थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










