
प्लास्टिक के झोले में निकली नोटों की गड्डियां, पुलिस भी रह गई हैरान! 80 लाख कैश के साथ 3 गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी ने अवैध रकम के ट्रांसपोर्ट करने का एक ऐसा मामला पकड़ा है, जिसे देखकर खुद पुलिसकर्मी हैरान रह गए. प्लास्टिक के झोले में भरकर रखे गए 80 लाख रुपए कैश को जीआरपी ने बरामद किया है. इस रकम को वाराणसी से कोलकाता ले जाया जा रहा था.
आपने पुलिस के द्वारा अवैध रकम की बरामदगी के मामले तो बहुत सारे देखे और सुने होंगे. जब पुलिस अवैध तरीके से ले जाई जा रही रकम को जब्त करती है, तो वे ट्रॉली बैग या बैक पैक में छुपाए हुए मिलते हैं. मगर, उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी ने अवैध रकम के ट्रांसपोर्ट करने का एक ऐसा मामला पकड़ा है, जिसे देखकर खुद पुलिसकर्मी हैरान रह गए.
चेकिंग के दौरान जीआरपी ने 80 लाख रुपए कैश बरामद किया है. इसे प्लास्टिक के झोले में भरकर वाराणसी से कोलकाता ले जाया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी थाने की पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों शख्स पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. वो अवैध तरीके से इतनी भारी रकम को लेकर वाराणसी से कोलकाता जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि इन्होंने इतनी भारी नकदी को प्लास्टिक के साधारण से झोले में इसलिए भरकर रखा था, ताकि पुलिस की आंखों में धूल झोंकी जा सके.
अलर्ट मोड पर है जीआरपी
मगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से कोलकाता के लिए ट्रेन पकड़ने से पहले ही पुलिस ने इन तीनों को धर दबोचा. दरअसल, नया साल आने वाला है और माघ मेले की शुरुआत भी होने वाली है. इसको लेकर जीआरपी के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. डिप्टी एसपी जीआरपी वाराणसी क्षेत्र कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन एक बड़ा रेलवे स्टेशन है और यहां से हजारों की तादाद में लोग ट्रेन में चढ़ते और उतरते हैं.
शराब की तस्करी के शक में रोका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








