
प्लानिंग की, शूटरों को किया तैयार, फिर दिए हथियार, गोदारा के राइट हैंड वीरेंद्र चारण ने लिया था गोगामेड़ी के खात्मे का जिम्मा
AajTak
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या कराने की जिम्मेदारी विदेश में बैठे रोहित गोदारा को दी गई थी. इसके बाद उसने अपने राइट हैंड वीरेंद्र चरण को इस काम को पूरा करने के लिए कहा. फिर चरण ने हत्या की पूरी प्लानिंग की. इसके बाद इस काम के लिए शूटर खोजे गए और उन्हें हथियार मुहैया कराया गया.
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी प्लानिंग से पर्दा उठ गया है. गोगामेड़ी की जान लेने वाला आरोपियों ने बताया कि कैसे करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की पूरी साजिश रची गई और फिर हथियार देकर उसका कत्ल कराया गया.
हत्या के लिए क्यों तैयार हुआ नितिन फौजी
रिपोर्ट के मुताबिक गोगामेड़ी की हत्या कराने की जिम्मेदारी विदेश में बैठे रोहित गोदारा को दी गई थी. इसके बाद उसने अपने राइट हैंड वीरेंद्र चारण को इस काम को पूरा करने के लिए कहा. फिर चारण ने हत्या की पूरी प्लानिंग की. इसके बाद इस काम के लिए शूटर खोजे गए और उन्हें हथियार मुहैया कराया गया. इसके बाद हत्या को कैसे अंजाम देना है उसकी स्क्रिप्ट लिखी गई.
फिर शूटर के तौर पर नितिन फौजी को काम खत्म करने का जिम्मा सौंपा गया. नितिन फौजी को इस काम के बदले कनाडा का फर्जी पासपोर्ट और वीजा देने का वादा किया गया था जिसके बाद वो हत्या करने के लिए तैयार हो गया था.
वीरेंद्र चारण ने कैसे तैयार किया दूसरा शूटर
दरअसल रोहित गोदारा का राइट हैंड वीरेंद्र चारण दूसरे शूटर रोहित राठौड़ के साथ राजस्थान की अजमेर जेल में बंद था. रोहित एक रेप के केस में जेल गया था. उसने चारण को बताया था कि रेप केस के इस मामले में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी उसके खिलाफ पैरवी कर रहा था जिससे उसने उसके खिलाफ मन में नफरत पाल ली थी. चारण ने रोहित के इसी गुस्से का फायदा उठाया और उसे उसकी हत्या करने के लिए तैयार कर लिया. शूटर्स को अत्याधुनिक हथियार डीलर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण द्वारा किया गया था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी नितिन फौजी पुलिस के सामने टूट पड़ा और उसने कबूल किया कि राजस्थान के मोस्ट वांटेड और अत्याधुनिक हथियार डीलर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण द्वारा उसका इस्तेमाल किया गया था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









