
प्रो. जय प्रकाश सैनी लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति हुए नियुक्त, जल्द ही संभालेंगे कार्यभार
AajTak
लखनऊ विश्वविद्यालय को अपना नया कुलपति मिल गया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रो. जयप्रकाश सैनी को जिम्मेदारी सौंपी है. वे हाल में एमएमएमयूटी गोरखपुर के कुलपति हैं.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय को नया कुलपति दे दिया है. उन्होंने जय प्रकाश सैनी को नया कुलपति नियुक्त किया है. बता दें कि हाल के समय में जय प्रकाश सैनी मदन मोहल मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति हैं. अब उन्हें 3 साल के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है.
राज्यपाल ने जारी किया आदेश
इससे जुड़े आदेश में अधिकारियों को सूचित किया गया है. वहीं, आदेश की प्रतिलिपि प्रो. जय प्रकाश सैनी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग, मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलसचिव और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को भेजी गई है. वह जल्द ही नए कुलपति के कार्यभार संभालेंगे.
जारी आदेश में इन बातों का जिक्र
जारी हुए आदेश में लिखा है कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा-1 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रो. जयप्रकाश सैनी कुलपति, मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर को कार्यभार संभालने की तारीख से 3 सालों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









