
प्रोफाइल और ट्वीट से गायब हो जाएगा Blue Tick, Elon Musk ने दिया नया फीचर
AajTak
Elon Musk ने हाल ही में Twitter का नाम बदलकर X किया. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर भी शामिल कर दिया. दरअसल, अब Blue सब्सक्राइबर यूजर्स अपना Blue Tick हाइड कर सकेंगे. इसे यूजर्स अपनी सहूलियत के हिसाब से ऑन या ऑफ कर सकेंगे. Blue सब्सक्राइबर को पहले से ही Edit Post जैसे कई फीचर मिलते हैं.
Elon Musk ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter का नाम बदलकर X किया है. अब इस प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर शामिल किया है, जो ब्लू सब्क्राइबर के लिए है. यह फीचर्स पेड ब्लू सब्सक्राइबर को Blue Tick हाइड करने की सुविधा देगा. दरअसल, ब्लू प्लान के अंदर यूजर्स को ब्लू टिक बैज के अलावा कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. अब उन फीचर में एक और नया फीचर शामिल हो गया है.
मस्क ने About X Blue मेंबरशिप सपोर्टेड पेज को भी अपडेट कर दिया है. Hide Your Checkmark की बात करें तो इसमें यूजर्स को ब्लू सब्सक्राइब को हाइड करने का फीचर मिलेगा. ऐसा करने से ब्लू चेक मार्क प्रोफाइल और पोस्ट से भी रिमूव हो जाएगा. हालांकि उसे दोबारा जब चाहें एक्टिवेट किया जा सकेगा.
ये भी पढ़ेंः Twitter (X) से होगी बंपर कमाई, ये है मॉनेटाइजेशन की शर्त, जानिए डिटेल्स
Blue Tick को हाइड करने के लिए यूजर्स को X Blue मेंबर को सेटिंग्स के अंदर दिए गए प्रोफाइल कस्टमाइजेशन में जाना होगा. इसके बाद Hide the blue checkmark पर क्लिक करना होगा. X पूर्व नाम ट्विटर यूजर्स को hide subscriptions का ऑप्शन दे रहा है.
ये भी पढ़ेंः Elon Musk का X हटा, Twitter की बिल्डिंग पर लगे Logo पर एक्शन
ब्लू टिक हाइड करने के बाद भी मेंबरशिप का चार्ज जारी रहेगा. भारत में ट्विटर की मेंबरशिप एंड्रॉयड और IOS यूजर्स के लिए 900 रुपये प्रति महीना है. Web पर इस सर्विस को सिर्फ 650 रुपये प्रति महिना का चार्ज देकर इस्तेमाल कर सकते हैं. जबकि ऐप पर एक साल का चार्ज 9400 रुपये है, जबकि वेब पर 6800 रुपये का चार्ज है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










