
प्रोटेस्ट के बाद नरम पड़े चीन के तेवर, मास टेस्टिंग और लॉकडाउन में ढील, लेकिन नहीं हटेगी जीरो कोविड पॉलिसी
AajTak
चीन सरकार ने भले ही इन विरोध प्रदर्शनों और जिनपिंग के खिलाफ लग रहे नारों पर कोई बयान नहीं दिया है. लेकिन सरकार के रुख में नरमी देखी जा रही है. इसी का नतीजा है कि सरकार ने कोरोना नियमों में ढील बरती है, हालांकि जीरो कोविड पॉलिसी पर चीन अभी भी डटा हुआ है.
चीन में जीरो कोविड पॉलिसी, मास टेस्टिंग, लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों से थक चुकी जनता अब सड़कों पर उतर आई है. पिछले चार दिनों से जारी प्रदर्शन तेजी से देश के आठ बड़े शहरों तक पहुंच गया है. कुछ इलाकों में यह विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप भी ले चुका है और प्रदर्शनकारी सुरक्षाबलों से भिड़ते नजर आ रहे हैं. यह प्रदर्शन अब चीन की सीमा लांघकर अमेरिका सहित कई एशियाई और यूरोपीय देशों तक पहुंच गया है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गद्दी छोड़ने और कम्युनिस्ट सरकार के सत्ता से हटने के नारे लगाए जा रहे हैं. ऐसे में चीन सरकार बैकफुट पर आती नजर आई है.
चीन सरकार ने भले ही इन विरोध प्रदर्शनों और जिनपिंग के खिलाफ लग रहे नारों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन सरकार के रुख में नरमी साफतौर पर देखी जा सकती है. इसी का नतीजा है कि सरकार कोरोना नियमों में ढील दे रहा है लेकिन जीरो कोविड पॉलिसी को लेकर उसका रुख पहले जैसा ही है.
बीजिंग में कोरोना प्रतिबंधों में ढील
चीन में कोविड को लेकर लोगों के गुस्से से बैकफुट पर आई सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में कुछ ढील देने का ऐलान किया है. लेकिन सरकार ने दो टूक कहा है कि जीरो कोविड पॉलिसी बरकरार रहेगी. बीजिंग प्रशासन अब उन अपार्टमेंट्स को ब्लॉक नहीं करेगा, जहां कोरोना संक्रमण पाया जाएगा. गुआंग्झू में भी इसी तरह की ढील दी गई है.
बीजिंग प्रशासन का कहना है कि कोरोना की वजह से सील किए गए अपार्टमेंट्स में आवाजाही को रोकने के लिए लगाए गए गेट अब हटा दिए जाएंगे.
एक अधिकारी ने बताया कि मेडिकल ट्रांसपोर्टेशन, इमरजेंसी सेवाओं और बचावकार्यों के लिए अवरुद्ध किए गए रास्तों को खोला जाएगा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









