
प्रोग्राम किया कैंसिल, नहीं लौटाए पैसे..., डांसर सपना चौधरी पर आरोप तय, अब हाईकोर्ट में 12 दिसंबर को सुनवाई
AajTak
मशहूर डांसर सपना चौधरी को डांस के कार्यक्रम में न आने और दर्शकों के टिकट के रुपए वापस न करने के मामले में हाईकोर्ट की बेंच ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और अन्य 5 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय कर दिया है. मामले की अगली सुनवाई 12 दिसम्बर को होगी.
लखनऊ में हाईकोर्ट की बेंच ने डांस का कार्यक्रम कैंसिल करने व टिकट का पैसा वापस न करने का मामले में मशहूर डांसर सपना चौधरी और पांच अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय कर दिया है. अब मामले की अगली सुनवाई 12 दिसम्बर को होगी.
जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान सपना चौधरी गुपचुप तरीके से कोर्ट में पहुंची और कोर्ट द्वारा आरोप तय करने के वक्त सपना चौधरी कोर्ट में मौजूद रहीं. वहीं, अन्य 5 अभियुक्त भी कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहे.
हाईकोर्ट की बेंच ने सपना चौधरी के अलावा अभियुक्त जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, रत्नाकर उपाध्याय और अमित पाण्डेय के खिलाफ धारा 420 और धारा 406 में आरोप तय किया है.
सपना ने इंस्टा पर डाला पोस्ट बता दें, धोखाधड़ी मामले को लेकर सपना ने 19 सितंबर को लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था. फिर उन्हें थोड़ी देर कस्टडी में लेने के बाद रिहा कर दिया गया. सपना ने इसके बाद इंस्टा पर नया पोस्ट भी डाला था. इस रील वीडियो में सपना चौधरी ने अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया. जिस डायलॉग पर सपना ने वीडियो बनाया वो है- दुश्मनों को यही खल रहा है कि तूफानों में भी हमारा दीया क्यों जल रहा है. कैप्शन भी सपना चौधरी ने अपने टशन में जोरदार लिखा. उन्होंने लिखा- वक्त फंसा सकता है, लेकिन मैं परेशान नहीं हूं, हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं. सपना का ये कैप्शन उनकी शख्सियत को बयां करता है. सपना चौधरी ने अपने हेटर्स को साफ चेतावनी दे दी थी कि वो झुकने या कमजोर पड़ने वालों में से नहीं हैं.
क्या है पूरा मामला? बता दें कि 14 अक्टूबर 2018 को अक्टूबर में लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का कार्यक्रम था. इस दौरान लोगों ने कार्यक्रम को देखने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रणाली के तहत टिकट के 300 रुपए दिए थे. लेकिन सपना चौधरी उस कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं. जिसके बाद लोगों ने हंगामा काटा और फिर मामला कोर्ट में जा पहुंचा. क्योंकि हजारों की तादाद में लोगों ने टिकट को पैसे देकर खरीदा था. यहां तक कि लोगों को टिकट का पैसा भी वापस नहीं किया गया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








