
प्रैक्टिस के दौरान सिर में लगा हैमर थ्रो का गोला, महिला खिलाड़ी की मौत
AajTak
क्यूबा की एक बेहद टैलेंटेड एथलीट एलेग्ना ओसोरियो मयारी का एक त्रासदी भरे हादसे के बाद निधन हो गया था. महज 19 साल की मयारी यूथ ओलंपिक्स में कांस्य पदक हासिल कर चुकी थी. हैमर थ्रो एथलीट मयारी प्रैक्टिस के दौरान बुरी तरह घायल हो गई थीं और कई महीने जिंदगी और मौत से जूझने के बाद वे इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं.
क्यूबा की एक बेहद टैलेंटेड एथलीट एलेग्ना ओसोरियो मयारी का एक हादसे के बाद निधन हो गया था. महज 19 साल की मयारी यूथ ओलंपिक्स में कांस्य पदक हासिल कर चुकी थीं. हैमर थ्रो एथलीट मयारी प्रैक्टिस के दौरान बुरी तरह घायल हो गई थीं और कई महीने जिंदगी और मौत से जूझने के बाद वे इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. (फोटो क्रेडिट: Alega osorio mayari) 19 साल की मयारी क्यूबा के ट्रैक एंड फील्ड स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थीं. इसी ट्रेनिंग के दौरान गलती से उनके सिर पर हैमर थ्रो का गोला लग गया था. ये हादसा इतना भयानक था कि इस घटना के बाद मयारी को सिर में काफी चोट आई थीं और वे कोमा में चली गई थीं.(फोटो क्रेडिट: Alega osorio mayari) मयारी कुछ हफ्ते कोमा में रहने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. क्यूबा नेशनल स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के प्रेसीडेंट ओस्वाल्डो वेंटो ने इस मौके पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि हम इस टैलेंटेड एथलीट के परिवार वालों के साथ खड़े हैं. इससे क्यूबा के स्पोर्ट्स कम्युनिटी को भी भारी क्षति पहुंची है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










