
प्रेमी से शादी के लिए बनी मुसलमान! रिश्ता टूटा तो 'घर वापसी' के लिए पहुंची कोर्ट
AajTak
इस्लामिक देश मलेशिया में इस्लाम धर्म छोड़ना बेहद ही मुश्किल होता है. लोगों को धर्मत्याग के लिए कभी सिविल कोर्ट तो कभी शरिया कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला इस्लाम छोड़ना चाहती है.
मलेशिया के जॉर्ज टाउन के हाई कोर्ट ने एक मलेशियाई सबाहान समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला को इस्लाम में धर्म परिवर्तन की वैधता को चुनौती देने की अनुमति दे दी है. महिला ने 17 साल की उम्र में इस्लाम अपनाया था लेकिन अब वो नाबालिग हो चुकी है और इस्लाम छोड़ना चाहती है. 21 साल की महिला ने 17 साल की उम्र में अपने प्रेमी से शादी करने के लिए इस्लाम अपनाया था लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों का रिश्ता टूट गया और अब लड़की इस्लाम छोड़ना चाहती है.
महिला चाहती है कि अदालत उसके धर्मांतरण पत्र जो कि 11 जून 2020 को जारी हुआ था, उसे अमान्य करार दे और पेनांग इस्लामिक धार्मिक परिषद की तरफ से जारी इस्लामिक पत्र को रद्द कर दे.
सोमवार को एक ऑनलाइन सुनवाई में, हाई कोर्ट के जस्टिस क्वे च्यू सून ने महिला को राज्य के मुस्लिम धर्मान्तरित रजिस्ट्रार की न्यायिक समीक्षा दायर करने की अनुमति दे दी है. महिला को याचिका दायर करने के लिए छुट्टी भी दी गई है.
न्यायिक समीक्षा दायर करने की तीन महीने की समय सीमा पार हो चुकी है जिसे देखते हुए जज ने समय सीमा को भी बढ़ा दिया है. जज के सामने वरिष्ठ सरकारी वकील ने एक पूर्व मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इस्लाम छोड़ने की एक याचिका खारिज कर दी गई थी इसलिए इस मामले में भी ऐसा हो लेकिन जस्टिस क्वाह ने कहा कि पिछला मामला आस्था के त्याग के बारे में था और यह मामला धर्मांतरण से संबंधित है.
उन्होंने अटॉर्नी-जनरल के चैंबर्स (एजीसी) की आपत्ति को भी खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि यह शरिया अदालत का मामला है. मामले की सुनवाई के लिए 26 दिसंबर की तारीख तय की गई है.
क्या था इस्लाम त्याग का मामला?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









