
प्रेमी-प्रेमिका ने 6 महीने पहले कर लिया था सुसाइड, घरवालों ने दोनों के पुतले बनवाकर कराई शादी
AajTak
गुजरात के तापी जिले में एक प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ सुसाइड कर लिया था. बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था. इसकी वजह से दोनों ने फांसी लगा ली. अब परिजनों ने दोनों का पुतला बनवाया और सात फेरों के साथ शादी की सभी रस्में पूरी कराईं.
गुजरात के तापी जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां नेवाला गांव में एक प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता उनके परिवारवालों को मंजूर नहीं था. इसको लेकर उनकी शादी करवाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद छह महीने पहले प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को गले लगाते हुए सुसाइड कर लिया था. इसके बाद आत्महत्या करने वाले लड़के और लड़की का पुतला उनके परिवार के लोगों ने बनवाया और उनके सात फेरे करवाए गए.
दरअसल, गणेश नाम का लड़का अपनी प्रेमिका रंजना से शादी करना चाहता था. गणेश अगस्त 2022 में रंजना को लेकर अपने घर पहुंचा था. उसके परिवार वालों ने रिश्ते से इनकार कर दिया था. इसके बाद दोनों घर से निकल गए और उनकी लाश कुछ घंटों बाद पेड़ पर एक ही रस्सी पर लटकी मिली थी.
रमेशभाई पडवी ने कहा कि परिवारवालों को लगा कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. जो काम उन दोनों के लिए पहले नहीं कर पाए, उसे अब इस तरीके से कर सकते हैं. इसी को लेकर उनकी मौत के बाद दोनों के पुतलों की शादी करवाई है, हमारा मानना है कि इससे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी.
इसी को लेकर दोनों के परिवार वालों ने लड़का और लड़की का पुतला तैयार करवाया और शादी तय करके दोनों की बारात निकालने से लेकर शादी की सभी रस्में कराई गईं. यह शादी आदिवासी पंरपरा के मुताबिक करवाई गई.
बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कराया है यह अनुष्ठान

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








