
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घर में छिपाया, लेकिन... राजस्थान में इश्क के खूनी अंत की दिल दहलाने वाली दास्तां
AajTak
राजस्थान के अलवर जिले के रेणी थाना क्षेत्र के डेरा गांव में युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी को घर में पकड़ने के बाद बिजली के खंभे से बांध दिया. इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
राजस्थान के अलवर जिले के रेणी थाना क्षेत्र के डेरा गांव में एक युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी को घर में पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया. इसके बाद बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई करने वालों में घर की महिलाएं और पुरुष शामिल रहे. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम धीरज बैरवा था. वो आईटीआई का छात्र था. इसके साथ ही फोटोग्राफर का काम भी करता था. 30 मार्च को अपने गांव आया था. 31 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव गया. ग्रामीणों का कहना है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को घर में छुपा कर रखा था. वो सुबह शाम उसको खाना देती थी. इसी दौरान परिजनों को इसकी भनक लग गई. परिजनों ने दोनों को पड़कर बंधक बना लिया. उन्हें जमकर मारापीटा.
इतना ही नहीं युवक को बिजली के खंभे से बांधा गया. युवती के घर के लोगों ने डंडे से उसे बेरहमी से मारा. वहां घटना स्थल के पास मौजूद युवकों ने घटना का वीडियो बना लिया. उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो में कुछ लोग प्रेमी जोड़े से मारपीट करते हुए साफ नजर आ रहे हैं. युवक के परिजनों को जब सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया.
वहां हालत गंभीर होने पर उसे अलवर से जयपुर रेफर कर दिया गया. वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक के चाचा प्रकाश चंद ने पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी. इसमें बताया गया है कि उनका भतीजा डेरा गांव में आया था, जहां उस पर जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान की जा रही है.
बताते चलें कि पिछले साल जुलाई में राजस्थान के बालोतरा में भी ऐसी घटना सामने आई थी. यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया थआ. युवक को तीन दिन तक बंधक बनाकर पीटा गया. इतना ही नहीं उसे पेशाब भी पिलाया गया. इसके बाद आरोपी युवक का शव अस्पताल में फेंक कर फरार हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी.
ये दर्दनाक घटना बालोतरा जिले के सिणधरी थाना इलाके के कोशलू गांव में हुई. थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया था कि 25 वर्षीय भीमडा गांव निवासी मगाराम पुत्र हनुमान सड़ा झुण्ड गांव अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. प्रेमिका के परिजनों ने मगाराम को पकड़कर बंधक बना लिया. उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. खून ज्यादा निकलने के कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








