
प्रेमिका की धारदार हथियार से प्रेमी ने की हत्या, लाश दफनाकर लगा दिए पौधे
AajTak
रायगढ़ शहर में एक युवती दो साल से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. एक दिन अचानक युवती गायब हो जाती है. काफी खोजबीन की जाती है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चलता है. इसके बाद उसकी बहन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती है. पता चलता है कि उसकी हत्या कर प्रेमी ने दफना दिया था और उसके ऊपर पौधे लगा दिए थे.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में एक प्रेमी ने बेरहमी से अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. वारदात को उसने फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया. लाश की बरामदगी पर पुलिस वाले भी हैरान रह गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि, इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार अभी भी दहशत में है.
शहर के चक्रधरनगर थाना इलाके में एक युवती अपने प्रेमी के साथ दो साल से रह रही थी. एक दिन प्रेमी ने प्रेमिका को किसी और के साथ देख लिया था. इसके बाद हत्या की खौफनाक साजिश रची. प्रेमिका को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारकर घर के आंगन में दफना दिया. इसके ऊपर पौधे लगा दिए थे. किसी को भी इस वारदात की भनक तक नहीं लगी.
आंगन की मिट्टी खुदी देखकर हुआ बहन को शक 16 सितंबर को मृतका की बहन ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसमें बताया कि उसकी बहन 1 सितंबर से लापता है. उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला है. गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के दूसरे दिन जब उसने घर का दरवाजा खोला, तो देखा कि आंगन की मिट्टी खुदी हुई है. वहां कुछ पौधे लगे हुए हैं.
बहन को शक हुआ, तो उसने मिट्टी हटानी शुरू की. इसी दौरान उसने बहन की लाश देखी, तो पैरों तले जमीन खिसक गई. इसकी सूचना उसने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला. कानूनी कार्रवाई के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई.
जशपुर से आरोपी हुआ गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया, "मृतका के प्रेमी खगेश्वर उर्फ अजय यादव जशपुर को जिले से गिरफ्तार किया गया है. उसने हत्या करने की बात कबूल की है. आरोपी ने बताया है कि उसने प्रेमिका को एक युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था. इस घटना के बाद से वह बहुत गुस्से में था. इसी के चलते यह कदम उठाया."

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









