प्रेग्नेंसी रोकने का नया तरीका, बाजू-कंधे पर जेल लगाकर होगा स्पर्म पर कंट्रोल
AajTak
वैज्ञानिक पुरुषों के लिए बर्थ कंट्रोल के सबसे आसान और सस्ते तरीके की खोज कर रहे हैं. ये शोध ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय की तरफ से किया जा रहा है. ये गर्भ निरोधक जेल के रूप में होगा.
पुरुषों के लिए गर्भ निरोधक का सबसे आम तरीका कंडोम है. हालांकि, अब वैज्ञानिक पुरुषों के लिए बर्थ कंट्रोल के सबसे आसान और सस्ते तरीके की खोज कर रहे हैं. ये शोध ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय की तरफ से किया जा रहा है. ये गर्भ निरोधक जेल के रूप में होगा. इस जेल का नाम NES/T है जिसे पुरुष कान्ट्रसेप्शन में एक महत्वपूर्ण खोज माना जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि पुरुषों के बर्थ कंट्रोल के इस तरीके से महिलाओं पर गर्भ निरोधक का बोझ कम पड़ेगा. शोध में एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 100 से अधिक पुरुषों को NES/T जेल का इस्तेमाल करने को कहा. ये जेल एक सिंथेटिक के रूप में काम करता है जो प्रोजेस्टिन हार्मोन के जरिए स्पर्म के स्तर को धीमा करने और टेस्टोस्टेरोन के जरिए यौन इच्छा को बढ़ाता है. इस जेल को पुरुषों को अपनी बाजुओं और कंधे पर लगाना होगा, जिसके बाद स्किन इस जेल में मौजूद हार्मोन्स को एब्सोर्ब कर पुरुषों में स्पर्म के प्रोडक्शन को कम कर देगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










