
प्रेग्नेंसी की खबर से बॉयफ्रेंड को बनाना था बेवकूफ, थैला लेकर बच्चा चुराने अस्पताल पहुंची गर्लफ्रेंड!
AajTak
ब्राजील से नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है. इसे चोरी करने वाली एक 19 साल की लड़की थी जिसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है. लड़की ने बच्चा चोरी करने का जो कारण बताया उससे लोग हैरान हैं.
दुनिया में झूठे और ड्रामेबाज लोगों की कमी नहीं है. ऐसे लोग पहले किसी चीज का ढोंग रचते हैं और फिर उसे साबित करने में जुट जाते हैं. कुछ इसी तर्ज पर 19 साल की एक लड़की ने अपने झूठ को साबित करने के लिए बड़ा अपराध कर डाला.
ब्राजील की Cauane Malaquias Costa अपनी दोस्त को देखने अस्पताल आई थी. उसने बेटे को जन्म दिया था और वह अभी अस्पताल में ही थी. कोस्टा दोपहर को वहां से निकली तो अस्पताल के कॉरिडोर में उसने Nivea Maria नाम की महिला को उसके नवजात बच्चे रैवी के साथ देखा.
प्लान बनाकर आधी रात को वापस आई
इसके बाद वह देर रात वापस आई. लेकिन इस बार वह बड़ा प्लान बनाकर आई थी. कोस्टा ने वार्ड के बाहर रहकर नीविया और उसकी सास के सो जाने का इंतजार किया. उनकी आंख लगते ही वह वार्ड में घुसी और रैवी को उठाकर ले गई.
सोते हुए बच्चे को थैले में भरा और...
नीविया की सास ने आंख खुलते ही बच्चे को गायब देखकर हल्ला मचाया. पुलिस पहुंची को अस्पताल की सीसीटीवी चेक किया. सीसीटीवी में साफ दिखा कि कोस्टा ने एक थैले में सोते हुए बच्चे को सामान की तरह भरा और चलती बनी. आगे पुलिस ने देखा की कोस्टा बड़ा से बैग लेकर आधी रात को अस्पताल से निकली थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










