
प्रेग्नेंट महिला ने किया पोल डांस, VIDEO देख भड़के यूजर्स तो दिया ये जवाब
AajTak
एक महिला ने प्रेग्नेंसी के दौरान डांस किया. फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो देखने के बाद यूजर्स भड़क उठे और उन्होंने महिला को ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसको लेकर महिला ने जवाब दिया है. उसने कहा कि मैंने जो भी किया, वो डॉक्टर की सलाह लेकर किया है.
एक महिला को पोल डांस का इस कदर शौक था कि उसने प्रेग्नेंसी के दौरान भी इस हॉबी को जारी रखा. दावा है कि बच्चे को जन्म देने से चंद घंटे पहले भी महिला ने पोल डांस किया था. इसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स ने उस महिला को ट्रोल किया. अब महिला ने भी आलोचकों को जवाब दिया है.
बता दें कि 36 साल की इस महिला का नाम डेनियल निकोल है और वह अमेरिका के मिशीगन की रहने वाली हैं. उन्होंने कहा है कि डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही उन्होंने पोल डांस से जुड़ी चीजें ट्राई की थीं. हालांकि, सोशल मीडिया पर 'पोल डांस' का वीडियो सामने आने के बाद डेनियल को लोगों ने ट्रोल किया और कहा कि वह इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की वजह से यह सब कर रही हैं. लोगों ने कहा कि डेनियल को बच्चे की परवाह नहीं है.
'गर्भपात का सामना भी करना पड़ा'
डेनियल ने सात साल पहले पोल डांस करना शुरू किया था. इसके बाद पोल डांस को उन्होंने बतौर हॉबी अपना लिया. उन्होंने पोल डांस के कई कंपटीशन जीते और कई लोगों को यह डांस सिखाया.
हालांकि, इस हॉबी की वजह से डेनियल को अप्रैल 2021 में गर्भपात का सामना भी करना पड़ा. डेनियल ने कहा कि वह कई दर्दनाक अनुभवों से भी गुजरीं, लेकिन पोल डांस ने उन्हें इन सारी चीजों से उबारने में मदद की.
डेनियल ने बताया कि नवंबर 2021 में वह एक बार फिर से प्रेग्नेंट हुईं. इसके बाद भी उन्होंने पोल डांस करना जारी रखा. डेनियल ने अपने डॉक्टर से पोल डांस करने को लेकर सलाह ली थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










