
प्रेगनेंसी के 20-24 हफ़्ते के भीतर होने वाली डिलीवरी को लेकर LNJP अस्पताल ने गठित किया पैनल
AajTak
गायनी डिपार्टमेंट की हेड, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, और नियो नैटोलौजिस्ट का एक पैनल बनाया गया है, जो इंटरनेशनल गाइडलाइन्स और केस स्टडी के आधार पर गाइडलाइन बनाएगा. 20 फ़रवरी को LNJP में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. 20-24 हफ़्ते के भीतर होने वाली डिलीवरी के मामलों में बच्चों को एक्स्ट्रा केयर और लाइफ़ सपोर्ट की ज़रूरत होती है, लेकिन इसे लेकर अभी कोई भी गाइडलाइन नहीं है.
प्रेगनेंसी के 20-24 हफ़्ते के भीतर होने वाली डिलीवरी को लेकर गाइडलाइन बनाने के लिए एलएनजेपी अस्पताल ने तीन डॉक्टर्स का पैनल गठित किया है. प्रेगनेंसी के 20-24 हफ़्ते के भीतर होने वाली डिलीवरी के मामलों में बच्चों को एक्स्ट्रा केयर और लाइफ़ सपोर्ट की ज़रूरत होती है, लेकिन इसे लेकर अभी कोई भी गाइडलाइन नहीं है.
गायनी डिपार्टमेंट की हेड, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, और नियो नैटोलौजिस्ट का एक पैनल बनाया गया है, जो इंटरनेशनल गाइडलाइन्स और केस स्टडी के आधार पर गाइडलाइन बनाएगा. 20 फ़रवरी को LNJP में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब 23 हफ़्ते की एक डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे में कोई मूवमेंट नहीं था, फिर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था.इलाज के दौरान नवजात बच्ची की हुई थी मौत मालूम हो कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में जन्म के तुरंत बाद मृत घोषित नवजात बच्ची की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई थी. दरअसल, बच्ची समय से पहले पैदा हो गई थी और उसका वजन केवल 490 ग्राम था. रविवार को वह उस समय जीवित पाई गई जब परिवार उसे दफनाने के लिए जा रहा था. इसके बाद उसे वापस अस्पताल लाया गया और तब से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक डॉक्टरों ने पहले ही कहा था कि चिकित्सा की दृष्टि से माना जाता है कि ऐसे बच्चे बच नहीं सकते. बच्चे के परिवार ने कहा कि उन्हें शाम करीब चार बजे बताया गया कि बच्ची नहीं रही.
बता दें कि बच्ची की 35 वर्षीय मां की तीन साल की एक और बेटी है. परिवार ने कहा कि उनके पति साधारण टूलमेकिंग के व्यवसाय में काम करते हैं. परिवार ने बताया कि बच्ची को हमें एक बॉक्स में सौंप दिया गया था और हम उसे रविवार को न्यू मुस्तफाबाद में अपने घर ले गए. हमने उसे दफनाने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन शाम साढ़े सात बजे के करीब जब हमने बॉक्स खोला, तो हमने देखा कि बच्ची अपने पैर और हाथ हिला रही है. हम तुरंत उसे वापस अस्पताल ले गए.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







