
प्राइवेट कैब से घर लौट रही थी महिला, चलती गाड़ी में ड्राइवर करने लगा Masturbation
AajTak
Mumbai News: मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि ड्राइवर कैब में महिला के सामने हस्तमैथुन (Masturbation) कर रहा था. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Mumbai News: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक विदेशी महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. आरोप है कि कैब ड्राइवर ने चलती गाड़ी में महिला के सामने हस्तमैथुन (Masturbation) किया. डीएन नगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.
अंधेरी (पश्चिम) इलाके में बीते शनिवार को यह घटना सामने आई. दरअसल, 40 साल की अमेरिकी बिजनेसवुमन काम के सिलसिले में एक महीने पहले भारत आई थी और तभी से मुंबई में रह रही है. महिला अपने साथियों के संग किसी काम से मुंबई से बाहर गई हुई थी.
शनिवार को पीड़िता और उसके साथी काम खत्म कर एक प्राइवेट कैब से मुंबई लौट रहे थे. ड्राइवर साइड में आगे की सीट पर अमेरिकी महिला बैठी थी. एक-एक करके उसके साथी अपने गंतव्य पर उतर गए. अब सिर्फ विदेशी महिला और ड्राइवर कैब में थे. महिला को अंधेरी (पश्चिम) में उतरना था.
इसी बीच महिला ने देखा कि कुछ दूर गाड़ी चलाने के बाद ड्राइवर गाड़ी में ही मास्टरबेट करने लगा. यह देख महिला ने उसे जेपी रोड पर वाहन रोकने के लिए कहा और वहीं उतर गई. वह सड़क पर मदद के लिए चिल्लाने लगी. महिला की चीख पुकार देख कुछ लोग उसकी ओर दौड़ पड़े. वहीं, ड्राइवर योगेंद्र उपाध्याय (40) टैक्सी छोड़कर भाग निकला.
इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने स्थानीय डीएन नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी. हरकत में आई पुलिस ने एक घंटे के भीतर टैक्सी ड्राइवर योगेंद्र उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी कैब चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया. आरोपी के खिलाफ डीएन नगर पुलिस ने पीड़िता शिकायत पर मामला दर्ज किया.
आरोपी की पहचान गोरेगांव (Goregaon News) निवासी योगेंद्र उपाध्याय (40) के रूप में हुई है. उसके खिलाफ कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








