
प्राइवेट आर्मी, सुसाइड अटैक की ट्रेनिंग, हथियारों का जखीरा... अमृतपाल के AKF का सीक्रेट अड्डा!
AajTak
विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के साथ तैयार किए गए डोजियर में दावा किया गया है कि अमृतपाल ISI और विदेशों में रहने वाले खालिस्तान समर्थकों के इशारे पर दुबई से भारत लौटा था. वह मानव बम बनने के लिए युवाओं का ब्रेनवॉश करने में लगा हुआ था. अमृतपाल सिंह नशामुक्ति केंद्रों और गुरुद्वारे का इस्तेमाल हथियार जमा करने और युवाओं को आत्मघाती हमले के लिए तैयार करने के लिए कर रहा था.
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस जुटी है. इसी बीच वारिस पंजाब दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह को लेकर तमाम बड़े खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि अमृतपाल सिंह नशामुक्ति केंद्रों और गुरुद्वारे का इस्तेमाल हथियार जमा करने और युवाओं को आत्मघाती हमले के लिए तैयार करने के लिए कर रहा था. इतना ही नहीं वह प्राइवेट आर्मी आनंदपुर खालसा फोर्स (AKF) बना रहा था. अमृतपाल और उसके करीबियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के साथ तैयार किए गए डोजियर में दावा किया गया था कि अमृतपाल ISI और विदेशों में रहने वाले खालिस्तान समर्थकों के इशारे पर दुबई से भारत लौटा था. वह मानव बम बनने के लिए युवाओं का ब्रेनवॉश करने में लगा हुआ था.
सुसाइड अटैक के लिए किया जा रहा था ब्रेनवॉश
अधिकारियों ने बताया कि 'वारिस पंजाब दे' और अमृतसर के एक गुरुद्वारे द्वारा चलाए जा रहे कई नशामुक्ति केंद्रों में अवैध रूप से हथियार जमा किए जा रहे थे.नशामुक्ति केंद्रों में भर्ती होने वाले युवकों को बहला-फुसलाकर गन कल्चर की ओर धकेला जा रहा था. अधिकारियों ने कहा कि मारे गए आतंकवादी दिलावर सिंह का रास्ता चुनने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा था, जिसने सुसाइड हमले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की थी.
अमृतपाल और उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. पंजाब पुलिस ने अब तक उसके 112 समर्थकों को गिरफ्तार किया है. पंजाब में स्थिति पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान अपने सबसे खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा है और भारत के खिलाफ लड़े गए सभी युद्ध हार चुका है. ऐसे में वह भारत के अंदर अमृतपाल सिंह जैसे कठपुतलियों को बैठाकर अपने लोगों का ध्यान हटाने की पूरी कोशिश कर रहा है.
खालिस्तान की मांग, भिंडरावाले का इतिहास और अब अमृतपाल सिंह की एंट्री... जानें हर सवाल का जवाब AKF आर्मी बना रहा था अमृतपाल सिंह, हथियारों का जखीरा बरामद

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






