
प्रसिद्ध तबला वादक शुभंकर बनर्जी का 54 साल उम्र में निधन, दो महीने से चल रहा था इलाज
ABP News
प्रख्यात तबला वादक पंडित शुभंकर बनर्जी का कोलकता शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित थे और पिछले दो महीने से उनका उपचार चल रहा था। वह 54 वर्ष के थे।
प्रख्यात तबला वादक पंडित शुभंकर बनर्जी का कोलकता शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित थे और पिछले दो महीने से उनका उपचार चल रहा था. वह 54 वर्ष के थे. बनर्जी के निधन की सूचना उनके परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को दी. उन्होंने बताया कि बनर्जी का बुधवार को निधन हो गया. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है. उनके पुत्र एवं तबला वादक आर्चिक ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘लॉस्ट (खो दिया).’’ पंडित तेजेंद्र नारायण मजूमदार, पंडित पूरबयान चटर्जी, उस्ताद राशिद खान और पंडित बिक्रम घोष जैसे कई शास्त्रीय संगीतकार संगीत अनुसंधान अकादमी से बनर्जी की अंतिम यात्रा में बृहस्पतिवार को शामिल होंगे. बनर्जी की पार्थिव देह को अकादमी में रखा गया है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











