
प्रशांत किशोर ने बेल बॉन्ड भरने से किया इनकार, जेल जाने का रास्ता चुना, वहां भी अनशन जारी रखने का ऐलान
AajTak
बीपीएससी मामले में गिरफ्तार किए गए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बेल बॉन्ड भरने और अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जेल जाने से पहले पीके ने कोर्ट परिसर में कहा कि रुकना नहीं है, अगर रुकेंगे तो इनका (सरकार) मन बढ़ जाएगा इसलिए बेल भी नहीं लेंगे और अनशन भी नहीं तोड़ेंगे.
बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि जेल में भी उनका अनशन जारी रहेगा. बता दें कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे भारी संख्या में गांधी मैदान पहुंची पुलिस उन्हें धरना स्थल से उठाकर अपने साथ ले गई थी. बेल बॉन्ड भरने से इनकार करने के बाद अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
पीके ने अनशन तोड़ने से किया इनकार
इस दौरान प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कोर्ट परिसर में वो पत्रकारों से बात कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने ऐलान किया कि उनका आमरण अनशन जेल में भी जारी रहेगा. प्रशांत किशोर ने आगे कहा, 'रुकना नहीं है, अगर रुकेंगे तो इनका (सरकार) मन बढ़ जाएगा इसलिए बेल भी नहीं लेंगे और अनशन भी नहीं तोड़ेंगे. प्रशासन को जो करना है करने दीजिए, ये लोग (प्रशासन) सोच रहे थे कि उठाकर यहां लाएंगे, बेल दिला देंगे और बात खत्म हो जाएगी.'
बेल भी नहीं लेंगे अनशन भी नहीं तोड़ेंगे 🔥 🔥#PrashantKishor #प्रशांतकिशोर pic.twitter.com/1oubCYf9r3
पीके ने बेल बॉन्ड भरने से किया इनकार
बता दें कि प्रशांत किशोर की तरफ से कोर्ट में मुख्य सीनियर वकील वाईबी गिरी केस लड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर को शर्तों पर जमानत दी जा रही थी कि वो अब कोई धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे जिसे मानने से उन्होंने इनकार कर दिया जिसके बाद प्रशांत किशोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










