
प्रयागराज: मेट्रीमोनियल साइट पर युवक खोज रहा था दुल्हन, लग गया चूना
AajTak
UP News: यूपी के प्रयागराज में मेट्रीमोनियल साइट पर एक युवक के साथ ठगी हो गई. इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी लड़की की तलाश में जुट गई है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवक को मेट्रीमोनियल साइट पर दुल्हन खोजना भाड़ी पर गया. युवक ने सोशल साइट पर शादी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. इसके बाद एक लड़की ने उससे संपर्क किया. दोनों के बीच दोस्ती हुई. कुछ दिनों बाद लड़की ने बहाने बनाकर पैसे ऐंठ लिए. जब एक बार युवक ने पैसे देने से मना कर दिया तो लड़की ने फोन ऑफ कर शादी से ही इनकार कर दिया.
पीड़ित तरुण सक्सेना का कहना है कि 24 मई को उसने मेट्रीमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था. पंजीकरण के बाद कीर्ति नाम की लड़की ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. उससे बात हुई तो उसने बताया कि वह अपनी दादी के साथ लखनऊ में रहती है. उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है. अभी वह पीजी की पढ़ाई कर रही है.
इस दौरान दोनों में बातें होने लगी. कुछ दिनों बाद उसने तरुण से 1200 रुपये की मदद मांगी. युवक ने उसे ये रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर अकाउंट में भेज दिया. फिर कुछ दिनों बाद कीर्ति ने अपना फोन खराब होने की बात कही. नया फोन लेने के बहाने उसने तीन हजार रुपये की डिमांड की. इसके बाद किसी न किसी चीज के बहाने कई बार पैसों की मांग की.
तरुण ने जब पैसे देने से असमर्थता जताई तो तो लड़की ने शादी से इनकार कर दिया. यहां तक कि उसने अपना फोन बंद कर लिया. अब तरुण को समझ में आ गया कि उसके साथ ठगी हुई है. इस मामले में उसने कर्नलगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर लड़की की तलाश में जुट गई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










