प्रयागराज में थाने के बाहर सिपाही को Instagram Reel बनाना पड़ गया भारी, SSP ने लिया ये एक्शन
AajTak
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इंस्टाग्राम पर रील बनाना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया. दरअसल, वर्दी में पुलिसकर्मी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. एसएसपी तक जब ये वीडियो पहुंचा तो उन्होंने पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया. इतना ही नहीं, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश जारी हुआ है.
इंस्टाग्राम पर रील (Instagram Reel) बनाने का क्रेज आजकल हर किसी के बीच बना हुआ है. यहां तक कि पुलिसकर्मी भी रील वीडियो बनाने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. आपने देखा ही होगा कि वर्दी पहनकर काफी पुलिसकर्मी रील बना कर इंस्टाग्राम पर अपलोड करते रहते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक पुलिसकर्मी को ऐसा करना महंगा पड़ गया. उसे वर्दी में रील बनाने के लिए सस्पेंड कर दिया गया.
सोशल मीडिया पर सिपाही का ये वीडियो खूब वायरल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, जब पुलिसकर्मी ने वर्दी में रील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया तो यह वीडियो एसएसपी तक भी पहुंच गया. उन्होंने पुलिसकर्मी की इस हरकत पर खूब नाराजगी जताई और लापरवाही के लिए उसे सस्पेंड कर दिया.
सस्पेंड हुए इस पुलिसकर्मी का नाम रमेश कुमार है और वह अतरसुइया थाने में तैनात है. वहीं, उसके साथ वीडियो में दिख रहा युवक शाहगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. वीडियो थाने के बाहर बनाया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि रमेश उस शख्स का हाथ पकड़कर कुछ फिल्मी डायलॉग मारता है.
जैसे ही रमेश ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला तो यह तेजी से वायरल भी हो गया. जब एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने सिपाही का ये वीडियो देखा तो उन्होंने ड्यूटी के दौरान इस तरह की हरकत करने के लिए पुलिसकर्मी रमेश को सस्पेंड कर दिया. इतना ही नहीं, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
बता दें, हाल में ही मुरादाबाद की एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो भी वाइरल हुआ था, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







