
प्रयागराज: अपराधियों का तांडव, बम-गोलियों से राजू पाल हत्याकांड के गवाह और गनर को मार डाला, अतीक अहमद पर आरोप
AajTak
BSP के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हमला में जान चली गई है. इस हत्याकांड के मुख्य गवाह की सुरक्षा में दो गनर भी तैनात थे. इस हमले में एक गवाह की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. परिवार वालों का आरोप है कि बाहुबली अतीक अहमद के इशारे पर यह हमला हुआ है.
BSP के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल पर बम और गोली से हमला किया गया. इस हमले में उमेश पाल की मौत हो गई. उसकी सुरक्षा में दो गनर भी लगे थे. इनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गनर अस्पताल में भर्ती है. दरअसल गवाह और उसके सुरक्षाकर्मियों पर हमले की यह घटना प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में हुई.
परिवार वालों का आरोप है कि बाहुबली अतीक अहमद के इशारे पर यह हमला हुआ है. हमले के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. CCTV खंगाल कर पुलिस यह पहचानने की कोशिश कर रही है कि यह हमलावर कौन थे.
अतीक अहमद पर हमले का आरोप
घटना में मारे गए उमेश पाल के परिवार के मुताबिक इस हमले के दो आरोपी हैं- देशवासी और बाहुबली अतीक अहमद. घटना प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के जयंतीपुर की है.
क्या है मामला?
बता दें कि प्रयागराज में 25 जनवरी 2005 को बीच सड़क पर बीएसपी के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी. उसी हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल पर आज जानलेवा हमला हुआ. पहले उमेश पाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में उनकी मौत हो गई. इस हमले में उमेश पाल को गोली और बम लगे थे, साथ ही सुरक्षा में लगे दो गनर में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







