
प्रयागराजः रंगदारी मामले में अतीक अहमद के गुर्गों पर होगी कुर्की की कार्रवाई? पुलिस ने चिपकाए नोटिस
AajTak
जेल में बंद अतीक अहमद से फोन पर बात कराकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट के मामले में फरार दो आरोपियों के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.
बाहुबली अतीक अहमद से जुड़े लोगों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं. अतीक अहमद से जुड़े लोगों की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है तो साथ ही अब अतीक गैंग के गुर्गों पर भी एक्शन शुरू हो गया है. प्रयागराज के करेली थाने की पुलिस ने अतीक अहमद के दो गुर्गों के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा कर दिया है. इनके खिलाफ जेल में बंद अतीक अहमद से फोन पर बात कराने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है.
जानकारी के मुताबिक करेली के रहने वाले जीशान ने अतीक अहमद के बेटे अली और उसके कुछ साथियों पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप लगाया था. जीशान ने ये आरोप भी लगाया था कि अली के साथियों ने गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से फोन पर बात भी कराई थी. रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई.
जीशान की तहरीर पर प्रयागराज के करेली थाने में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. उस घटना के बाद से अतीक अहमद का छोटा बेटा अली फरार चल रहा है. अली पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है. इसी मामले में आरोपी फुल्लू और अमन भी फरार चल रहे हैं. फुल्लू और अमन पर भी पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.
कोर्ट के आदेश पर फुल्लू और अमन के घर अब नोटिस चस्पा की गई है. नोटिस चस्पा करने की कार्यवाही सीआरपीसी की धारा 82 के तहत की गई. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि नोटिस चस्पा किए जाने के बाद भी अगर आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी देगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








