
प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश महाजन ने MNS छोड़ी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल
AajTak
बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के भाई और एमएनएस नेता प्रकाश महाजन ने राज ठाकरे की पार्टी को अलविदा कह दिया और एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए. इस दौरान डिप्टी सीएम एकनाथ ख़ुद मौजूद रहे.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है. बीजेपी के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता प्रकाश महाजन ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने का फैसला किया है. यह राजनीतिक बदलाव उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में हुआ, जिसे एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
प्रकाश महाजन इससे पहले राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से जुड़े थे और प्रदेश की राजनीति में उनका एक अलग स्थान था. उनके शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने से महाराष्ट्र की राजनीति में नए इक्वेशन बनने की संभावना बढ़ गई है.
यह कदम शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना के लिए मजबूती का कारण माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय जब पार्टी विभिन्न राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है.
प्रकाश महाजन का राजनीतिक इतिहास उनके परिवार से गहराई से जुड़ा हुआ है. वे प्रमोद महाजन के छोटे भाई हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के एक प्रभावशाली नेता थे और महाराष्ट्र की राजनीति में उनकी अच्छी पहचान थी.
यह भी पढ़ें: 'ऐसा माहौल बना दिया, जैसे रूस-यूक्रेन एक हो गए हों...', देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव-राज ठाकरे पर कसा तंज
प्रमोद महाजन के निधन के बाद भी उनका परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा है, और अब प्रकाश महाजन का यह बड़ा कदम इस परिवार की राजनीतिक सक्रियता को फिर से स्थापित करता नजर आता है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







