
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पॉडकास्ट, AI वर्ल्ड के लिए भारत को बताया जरूरी, 5 प्वाइंट्स में समझें इंडिया की भूमिका
AajTak
PM Modi Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के मशहूर पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ बातचीत की. तीन घंटे तक चली इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI को लेकर अपनी राय रखी. दुनिया AI के लिए कुछ भी कर ले, लेकिन भारत के बिना AI अधूरा है. उन्होंने कहा कि यहां सभी एक-दूसरे की अपने अनुभव और ज्ञान से मदद कर सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के मशहूर पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ बातचीत की. तीन घंटे से ज्यादा देर तक चली इस बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI को लेकर अपनी राय रखी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया AI के लिए कुछ भी कर ले, लेकिन भारत के बिना AI अधूरा है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि यहां सभी एक-दूसरे के अनुभव और ज्ञान से मदद कर सकते हैं. भारत सिर्फ इसका मॉडल नहीं बना रहा है, बल्कि विशेष उपयोग के मामलों के हिसाब से AI बेस्ड एप्लीकेशन को भी डेवलप कर रहा है. यहां आपको बताने जा रहे हैं कि भारत AI के लिए इतना जरूरी क्यों है. आइए एक-एक करके इसके बारे में जानते हैं.
1. भारत के पास विशाल डेटा मौजूद
भारत की 1.4 अरब से अधिक आबादी हर दिन बड़े पैमाने पर डेटा जनरेट करती है. यह डेटा हेल्थ, ई-कॉमर्स और फाइनेंशियल जैसे सेक्टर में AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए बहुत जरूरी है.
2. काबिल इंजीनियर और प्रोफेशनल्स
भारत हर साल लाखों इंजीनियर और आईटी प्रोफेशनल तैयार करता है, जिनकी AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस को लेकर अच्छी जानकारी होती है. भारत में मौजूद IIT और IISc जैसे संस्थान विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










