
प्रदूषण से बस कुछ घंटों की राहत! एक्सपर्ट ने गिनाईं फिर मौसम बिगड़ने की वजह
AajTak
दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुक्रवार की शाम से कम पड़ने लगेगा और शनिवार सुबह तक मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा. मौसम के साफ होते ही हवाओं का रुख भी बदल जाएगा और रफ्तार भी. रफ्तार फिर से रुक सी जाएगी और एक बार फिर से एंटी साइक्लोनिक सिस्टम हवा की दिशा पश्चिम और उत्तर पश्चिम कर देगा
दिल्ली में आज (10 नवंबर) हुई बारिश ने प्रदूषण से बड़ी राहत दिलवाई और एयर क्वालिटी इंडेक्स कई जगहों पर 100 से काफी नीचे आ गया. लेकिन सबके जहन में सवाल यह है कि प्रदूषण से मिली राहत कितनी लंबी चलने वाली है. बारिश ने प्रदूषण के कारकों को धो दिया और हवाओं ने और सफाई कर दी. लेकिन प्रदूषण से यह राहत लंबी चलने वाली है या दोबारा प्रदूषण दिल्ली में जल्द वापस लौटेगा. क्या मौसम के बदलाव ने दिल्लीवालों को प्रदूषण से राहत दी, क्या इस किस्म का बदलाव दिल्ली में दोबारा प्रदूषण की वापसी करवा सकता है?
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
दिवाली का धुआं क्या प्रदूषण वापस लेकर आएगा?
दरअसल दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुक्रवार की शाम से कम पड़ने लगेगा और शनिवार सुबह तक मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा. मौसम के साफ होते ही हवाओं का रुख भी बदल जाएगा और रफ्तार भी. रफ्तार फिर से रुक सी जाएगी और एक बार फिर से एंटी साइक्लोनिक सिस्टम हवा की दिशा पश्चिम और उत्तर पश्चिम कर देगा, ये वही दिशा है जहां से हवाएं अपने साथ पराली से होने वाला प्रदूषण लेकर के आतीं हैं.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
भारतीय मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय बताती हैं, "दिल्ली में होने वाली बारिश पश्चिमी विक्षोभ की वज़ह से हो रही है, जिसका असर शुक्रवार शाम के बाद लगभग खत्म हो जाएगा, इसके साथ ही हवा में मौजूद नमी भी गायब हो जाएगी, हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगी. तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी." हालांकि मौसम विभाग सीधे-सीधे प्रदूषण पर तो कुछ नहीं बोल रहा है लेकिन जितने भी मानक शनिवार से सक्रिय होंगे वो यही इशारा कर रहे हैं कि दिवाली के दिन और उसके बाद प्रदूषण बढ़ेगा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









