
प्रदूषण से परेशान दिल्ली के लिए राहत की खबर, 8 सालों में दर्ज हुई सबसे साफ हवा
AajTak
Delhi Pollution: दिल्ली में हर साल प्रदूषण एक बड़ा मुद्दा रहता है. लेकिन इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में दिल्ली की हवा पिछले आठ सालों में सबसे साफ रही. विज्ञान और पर्यावरण केंद्र ने इसपर एक रिपोर्ट जारी की है. आइए जानते हैं रिपोर्ट में क्या कहा गया है.
जहरीली हवा से परेशान दिल्ली के लिए राहत की खबर सामने आई है. राजधानी दिल्ली में अक्टूबर से नवंबर के बीच 8 सालों में सबसे साफ हवा दर्ज की गई. विज्ञान और पर्यावरण केंद्र (Centre for Science and Environment)की मानें तो सर्दियों के इस सीजन में अबतक किसी भी दिन गंभीर श्रेणी में स्मॉग दर्ज नहीं किया गया है.
रिपोर्ट की मानें तो अक्टूबर-नवंबर के महीनों में राजधानी का औसत एक्यूआई 142 एमजीसीएम रहा. 2018 की तुलना में यह 18 प्रतिशत तक कम रहा, जबकि 2016 की तुलना में यह 38 प्रतिशत तक कम है. 2016 के अक्टूबर-नवंबर अब तक के सबसे प्रदूषित दो महीने रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद में इन दो महीनों के प्रदूषण स्तर में 2020 की तुलना में 36 प्रतिशत की कमी आई है. वहीं, ग्रेटर नोएडा में 28 प्रतिशत, फरीदाबाद में 22 प्रतिशत की कमी आई है. इस दौरान 19 प्रतिशत, गुरुग्राम में 15 प्रतिशत और नोएडा में 40 प्रतिशत की कमी आई. दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित क्षेत्र राजधानी रही है. दूसरे नंबर पर गुरुग्राम और तीसरे पर गाजियाबाद रहा.
अक्टूबर-नवंबर के दौरान आमतैर पर दिल्ली-एनसीआर में 6 से 10 दिन स्मॉग के रहते हैं, लेकिन इस बार सर्दी में अब तक एक भी स्मॉग एपिसोड नहीं आया है. पिछले 5 सालों के यह पहला स्मॉग फ्री अक्टूबर-नवंबर रहा. 2021 में नवंबर में 2 और दिसंबर में एक स्मॉग एपिसोड आया था.
इस बार अक्टूबर-नवंबर में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में पराली जलाने की 54391 घटनाएं हुईं. यह पिछले साल से 37 प्रतिशत कम है. सफर के अनुसार इस बार पराली जलाने का सिलसिला 53 दिन और पिछले साल 56 दिनों तक रहा. इस बार पराली के कारण पीएम 2.5 में 4.1 टन की हिस्सेदारी रही.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









