
प्रदूषण पर अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग, पड़ोसी राज्यों से बोलीं दिल्ली सीएम- पॉल्यूशन मिलकर कम करना होगा
AajTak
फरीदाबाद में आयोजित उत्तरी जोनल काउंसिल बैठक में दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने NCR में बढ़ते प्रदूषण को गंभीर मुद्दा बताते हुए पड़ोसी राज्यों से तुरंत सहयोग मांगा. उन्होंने पराली जलाने पर रोक, अंतरराज्यीय सड़कों से धूल हटाने, शून्य-उत्सर्जन परिवहन लागू करने और औद्योगिक प्रदूषण पर संयुक्त कार्रवाई की मांग की.
Northern Zonal Council Meeting 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के बढ़ते प्रदूषण को लेकर बाकी राज्यों के सामने अपनी बात रखी. यह बैठक उत्तरी जोनल काउंसिल की थी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक में साफ कहा कि राजधानी अकेले इस प्रदूषण संकट से नहीं निपट सकती. उन्होंने कहा कि "ये सिर्फ दिल्ली की नहीं, पूरे एनसीआर की जिम्मेदारी है."
रेखा गुप्ता ने पड़ोसी राज्यों से पराली जलाने पर तुरंत रोक लगाने की अपील की और कहा कि इसके लिए ठोस और सख्त कदम उठाना जरूरी है.
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि एनसीआर के अंदर चलने वाला हर अंतरराज्यीय परिवहन अब पूरी तरह ‘जीरो-इमिशन’ यानी बिना धुआं छोड़ने वाली तकनीक पर आधारित होना चाहिए. इससे गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण कम होगा और हवा थोड़ी साफ हो सकेगी.
सड़कों पर धूल बना बड़ी चुनौती
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली की सीमाओं से लगे हरियाणा और उत्तर प्रदेश की कई छोटी-बड़ी सड़कों पर धूल और मिट्टी जमी रहती है, जो प्रदूषण का बड़ा कारण बन गई है. उन्होंने मांग की कि सभी राज्य मिलकर सड़कों की नियमित सफाई और धूल नियंत्रण के लिए संयुक्त अभियान चलाएं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







