
'प्रत्याशी कोई भी हो, अपना दल के कार्यकर्ता...', यूपी उपचुनाव पर बोले कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल
AajTak
अपना दल(एस) नेता व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि गठबंधन सभी सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के के मार्गदर्शन में जीतेगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी दलों ने निर्णय लिया है जीत सबसे महत्वपूर्ण होती है. प्रत्याशी कोई भी हो हम सब लोग मिलकर उसे जिताने का काम करेंगे.
यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इस चुनाव में योगी सरकार के साथ-साथ भाजपा के सहयोगी दलों की साख दांव पर लगी है. बीजेपी के साथ अब सहयोगी दल अपना दल(एस) भी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद जीत का दावा कर रहा है. अपना दल(एस) नेता व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि गठबंधन सभी सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के के मार्गदर्शन में जीतेगा.
मिर्जापुर में उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी दलों ने निर्णय लिया है जीत सबसे महत्वपूर्ण होती है. प्रत्याशी कोई भी हो हम सब लोग मिलकर उसे जिताने का काम करेंगे. वहीं मझवा विधानसभा सीट निषाद पार्टी को नहीं मिलने पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि परिस्थितिवश बहुत सारे निर्णय करने पड़ते हैं. मुझे जानकारी नहीं क्या निर्णय हुआ है. कोई निर्णय हुआ है तो दोनों पार्टी ने मिलकर किया होगा.
वहीं टिकट मिलने के बाद मझवा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की. मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अपना दल(एस) के कार्यकर्ता घर-घर जाकर डबल इंजन वाली सरकार की उपलब्धता व महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे. मिर्ज़ापुर में सांसद अनुप्रिया पटेल ने जो विकास किया है, उसके बारे में बताएंगे. जनता से गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील करेंगे और सुचिस्मिता मौर्य भारी मतों से विजयी होंगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









