
'प्रचार से दूर रहें, वोट चाहें किसी को भी दें', भारतीय किसान यूनियन ने लोकसभा चुनाव से किया किनारा
AajTak
भारतीय किसान यूनियन ने लोकसभा चुनाव से किनारा करते हुए कहा है कि यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल के लिए प्रचार न करें. हालांकि वे जिसे चाहें उसे वोट दे सकते हैं.
हाल ही में रामलीला मैदान में बुलाई गई किसान मजदूर की महापंचायत में एक प्रस्ताव लाया गया था. इसमें मांगें ना माने जाने पर लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार का विरोध किए जाने की बात कही गई थी. लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सक्रिय भारतीय किसान यूनियन ने लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के लिए प्रचार करने या चुनावी मंच साझा करने से किनारा कर लिया है.
नरेश टिकैत और राकेश टिकैत की भारतीय किसान यूनियन ने अपने तमाम संगठनों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारतीय किसान यूनियन का कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल के मंच, कार्यक्रम या उसके प्रचार प्रसार में शामिल ना हो.
'प्रचार से दूर रहें लेकिन वोट किसी को भी दे सकते हैं'
भारतीय किसान यूनियन ने अपनी चिट्ठी में कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 होने जा रहा है जो सात चरणों में पूरा होगा इसलिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के मंच कार्यक्रम या प्रचार प्रसार में शामिल ना हों. हालांकि वोट करना सभी का अधिकार है और उसके लिए आप स्वतंत्र रूप से किसी को भी वोट कर सकते हैं.
यानी भारतीय किसान यूनियन ने अपने संगठनों से यह कहा है कि वह चुनावी मंचों से किनारा कर लें लेकिन वह अपनी इच्छानुसार मतदान जरूर करें. कृषि कानून के खिलाफ राकेश टिकैत और उनकी भारतीय किसान यूनियन आक्रामक रूप से धरने प्रदर्शन में शामिल रहे हैं और हाल ही में रामलीला मैदान में हुई किसान मजदूर महापंचायत में भी भारतीय किसान यूनियन शामिल था.
बीजेपी के खिलाफ प्रचार कर चुके हैं राकेश टिकैत

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









