
प्रकृति को बचाने पर एक डॉलर खर्च और तबाह करने पर 33... कैसे तय होता है क्लाइमेट का गणित?
AajTak
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली वैश्विक फाइनेंसिंग 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जिसमें निजी और सार्वजनिक दोनों स्रोत शामिल हैं. वहीं, प्रकृति संरक्षण के लिए खर्च केवल 220 अरब डॉलर रहा. भारत में चरम मौसम की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे भारी जनहानि और आर्थिक नुकसान हो रहा है.
जलवायु परिवर्तन अब सिर्फ बढ़ते तापमान या चरम मौसम की घटनाओं तक सीमित नहीं रह गया है. यह इस बात का भी सवाल है कि दुनिया का पैसा आखिर जा कहां रहा है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की हालिया रिपोर्ट स्टेट ऑफ फाइनेंस फॉर नेचर 2026 के मुताबिक साल 2023 में ऐसी वैश्विक फाइनेंसिंग जो प्रकृति को नुकसान पहुंचाती है और पर्यावरण पर गंभीर असर डालती है, 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई.
इसमें से 4.9 ट्रिलियन डॉलर निजी निवेश के जरिए आए जैसे कर्ज, बॉन्ड और इक्विटी जबकि 2.4 ट्रिलियन डॉलर सार्वजनिक धन के रूप में थे जो पर्यावरण के लिए हानिकारक सब्सिडी के तौर पर दिए गए. इसके ठीक उलट, जंगलों की रक्षा, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली और मिट्टी व जल संसाधनों को मजबूत करने जैसी नेचर-बेस्ड सॉल्यूशंस पर वैश्विक खर्च महज 220 अरब डॉलर रहा.
इसका मतलब साफ है कि प्रकृति को बचाने और जलवायु संकट से निपटने पर खर्च किए गए हर एक डॉलर के मुकाबले, 33 डॉलर ऐसे कामों में खर्च हुए जो उसके असर को उलट देते हैं.
सेक्टर-वाइज तस्वीर क्या कहती है
जब इस पैसे को अलग-अलग सेक्टरों में ट्रैक किया जाता है, तो तस्वीर और स्पष्ट हो जाती है. स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी जैसे उद्योग इस सूची में सबसे ऊपर हैं, जहाँ से 1.38 ट्रिलियन डॉलर की प्रकृति-विरोधी फाइनेंसिंग हुई.
इसके बाद आता है कि फॉसिल फ्यूल सेक्टर: 1.13 ट्रिलियन डॉलर, एनर्जी सेक्टर: 0.79 ट्रिलियन डॉलर, बेसिक मटीरियल्स (केमिकल्स, मेटल्स, कंस्ट्रक्शन): 0.74 ट्रिलियन डॉलर. यहां तक कि रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद और कृषि सेक्टर को मिलाकर भी 0.8 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की ऐसी फाइनेंसिंग दर्ज की गई, जो जलवायु को नुकसान पहुंचाती है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






