
प्यार के लिए सरहद पार! अंजू-सीमा ही नहीं, ये लड़का प्रेमिका से मिलने 16 हजार KM दूर पहुंच गया, फिर...
AajTak
इन सबकी कहानी में एक चीज कॉमन है और वो है सोशल मीडिया. ये सभी जोड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक दूसरे से मिले. इस कड़ी में अब एक और कपल का नाम जुड़ गया है. जिसमें लड़का अपनी ऑनलाइन प्रेमिका से मिलने 16 हजार किलोमीटर दूर चला गया.
हाल के दिनों में ऑनलाइन प्यार की ऐसी कई कहानियां सामने आईं, जिनमें लोगों ने सरहद तक को पार कर दिया. जहां सीमा हैदर नाम की महिला पाकिस्तान से भारत आ गई, वहीं अंजू राजस्थान से पाकिस्तान पहुंच गई. पोलैंड की शादीशुदा बारबरा पोलाक भी अपने हिंदुस्तानी प्रेमी से मिलने झारखंड आ पहुंची है. इन सबकी कहानी में एक चीज कॉमन है और वो है सोशल मीडिया. ये सभी जोड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक दूसरे से मिले. इस कड़ी में अब एक और कपल का नाम जुड़ गया है. जिसमें लड़का अपनी ऑनलाइन प्रेमिका से मिलने 16 हजार किलोमीटर दूर चला गया. आइए जानते हैं कपल की कहानी, उन्हीं की जुबानी...
दरअसल, ये कहानी है कि साउथ कोरिया में रहने वाले 28 साल के यांग सिओक और उनकी 20 वर्षीय ब्राजीलियाई प्रेमिका लुइजा विटोरिया रिबेरो की. हाल ही में यांग विटोरिया से मिलने के लिए सात समंदर पार कोरिया से ब्राजील पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 16 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की.
यांग और विटोरिया की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. हालांकि, वे दोनों एक दूसरे की लैंग्वेज नहीं समझ पाते थे. ऐसे में बात करने के लिए उन्होंने ट्रांसलेटर का सहारा लिया. फिर 10 महीने की बातचीत करने के बाद मिलने का प्लान किया. इसके तहत यांग ने ब्राजील जाने का फैसला लिया.
साउथ कोरिया के जेजू द्वीप से ब्राजील के फोर्टालेजा पहुंचने के लिए यांग को चार फ्लाइट लेनी पड़ीं. फिर टैक्सी से 250 किलोमीटर का सफर तय कर वो सोबराई पहुंचा, जहां विटोरिया रहती थी. यांग को अपने सामने देखकर विटोरिया हैरान थीं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि कोई उनके लिए इतनी दूर से आ सकता है. दोनों गले मिले और अगले कुछ दिन साथ बिताए.
टिकटॉक पर इस कपल के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां पिछले हफ्ते उन्होंने अपनी प्रेम कहानी शेयर की. कपल ने बताया कि अभी भी वे बातचीत के लिए ट्रांसलेटर ऐप का उपयोग कर रहे हैं. क्योंकि, विटोरिया को कोरियाई लैंग्वेज नहीं आती और यांग को पुर्तगाली लैंग्वेज नहीं आती.
ये भी पढ़ें- जूली, इकरा, सपला... सीमा हैदर ही नहीं, प्यार के लिए इन लड़कियों ने भी लांघी सरहद, बॉर्डर क्रॉस कर आईं भारत

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










