
प्यार की खातिर परिवार छोड़ेंगे Matt Hancock? दोस्त का दावा- Gina के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं पूर्व मंत्री
Zee News
ब्रिटेन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक (Matt Hancock) और उनकी सहयोगी जीना कोलाडांगेलो (Gina Coladangelo) के अफेयर को लेकर एक नई बात सामने आई है. हैनकॉक के दोस्त का कहना है कि दोनों ‘टाइम पास’ नहीं कर रहे, बल्कि अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं.
लंदन: ब्रिटेन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक (Matt Hancock) और उनकी सहयोगी जीना कोलाडांगेलो (Gina Coladangelo) के अफेयर को लेकर एक नई बात सामने आई है. हैनकॉक के दोस्त का कहना है कि दोनों ‘टाइम पास’ नहीं कर रहे, बल्कि अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं. उन्होंने यह भी बताया कि मैट हैनकॉक और जीना कोलाडांगेलो की लव-स्टोरी बहुत पुरानी है. बता दें कि सीक्रेट अफेयर का खुलासा होने के बाद मैट हैनकॉक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. ‘मिरर’ की खबर के अनुसार, सीक्रेट अफेयर के खुलासे के बाद मैट हैनकॉक अपने घर पहुंचे थे और अपनी पत्नी मार्था (Martha) से कहा थे कि वह उन्हें छोड़कर जा रहे हैं. खुलासे के बाद से परिवार का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है. वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के एक दोस्त का दावा है कि मैट और जीना का रिश्ता महज आकर्षण नहीं है, बल्कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



