
प्यार की अनोखी कहानी! हादसे का शिकार हुई दुल्हन, लड़के ने नहीं छोड़ा साथ, ऐसे हुई शादी, VIDEO
AajTak
कपल ने बताया कि शादी की तैयारियां चल रही थीं. सबकुछ ठीक था. लेकिन तभी एक हादसे ने पूरे प्लान पर पानी फेर दिया. दरअसल, होने वाली दुल्हन एक एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गईं. उनका पैर फ्रैक्चर हो गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके चलते शादी टल गई. फिर...
सोशल मीडिया पर एक कपल की लव स्टोरी चर्चा में है. उनकी स्टोरी को यूजर्स 1999 में आई आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'मन' (Mann) से रिलेट कर रहे हैं. जिस तरह फिल्म में आमिर ने एक्सीडेंट के बाद मनीषा की देखभाल की और फिर उनसे शादी रचाई, लगभग उसी तर्ज पर प्रतीक और शताक्षी भी शादी के बंधन में बंधे. आइए जानते हैं कपल की कहानी, उन्हीं की जुबानी...
बता दें कि प्रतीक और शताक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम पर शताक्षी के 90 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. यहां उन्होंने खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताया है. वहीं, प्रतीक ने अपने बायो में प्रोफेसर लिखा हुआ है. हाल ही में कपल ने इंस्टाग्राम पर वीडियोज की एक सीरीज शेयर कर अपनी स्टोरी बयां की.
शादी से पहले हुआ दुल्हन का एक्सीडेंट
कपल ने बताया कि शादी की तैयारियां चल रही थीं. सबकुछ ठीक था. लेकिन तभी एक हादसे ने पूरे प्लान पर पानी फेर दिया. दरअसल, होने वाली दुल्हन शताक्षी एक एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गईं. उनका पैर फ्रैक्चर हो गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके चलते शादी टल गई.
शताक्षी जब तक अस्पताल में रहीं, प्रतीक उनकी देखभाल में जुटे रहे. ब्लड डोनेट करने से लेकर अस्पताल में हर छोटी-बड़ी जरूरत लिए प्रतीक मौजूद रहते. वीडियो में भी देखा जा सकता है कि कैसे प्रतीक ने अपने होने वाली पत्नी शताक्षी का भरपूर साथ दिया.
दो महीने बाद जब शताक्षी के पैर से प्लास्टर हटा तो उन्होंने सगाई की रस्म पूरी की. फिर इसके डेढ़ महीने बाद फाइनली वो शादी के बंधन में बंध गए. शादी के दौरान प्रतीक ने शताक्षी को अपनी गोद में उठाकर फेरे लिए. कपल का वीडियो वायरल हो रहा है. इसे 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










