
पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम, 100 रुपये से करें निवेश की शुरुआत...मिलेंगे 16 लाख!
AajTak
पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है. इस स्कीम में निवेश की शुरुआत आप 100 रुपये कर सकते हैं और अधिकतम निवेश की कोई लिमिट तय नहीं है. पोस्ट ऑफिस की स्कीम रेकरिंग डिपॉजिट पर फिलहाल 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है.
म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के दौर में भी पोस्ट ऑफिस (Post Office) में निवेश कर आप बढ़िया मुनाफा बटोर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए कई सेविंग स्कीम्स चलाती है. इन स्कीम्स में निवेश कर आप अपने भविष्य के लिए मोटा पैसा बटोर सकते हैं. Mutual Fund में निवेश करना जोखिम से भरा है, लेकिन अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश कर सकते हैं. बिना किसी रिस्क के ठीक-ठाक रिटर्न पाने के लिए आप पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) स्कीम में निवेश कर सकते हैं.
100 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत
पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है. इस स्कीम में निवेश की शुरुआत आप 100 रुपये कर सकते हैं और अधिकतम निवेश की कोई लिमिट तय नहीं है. रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप अपनी सुविधा के अनुसार एक साल, दो साल या उससे अधिक अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं. इसमें निवेश की रकम पर हर तिमाही पर ब्याज मिलता है. हर तिमाही के आखिरी में आपके खाते में कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ ब्याज की रकम आ जाती है.
कितना मिलता है ब्याज?
पोस्ट ऑफिस की स्कीम रेकरिंग डिपॉजिट पर फिलहाल 5.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. यह दर एक अप्रैल 2020 से लागू है. केंद्र सरकार अपनी सेविंग स्कीम की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती हैं. कोई भी पोस्ट ऑफिस में जाकर इस स्कीम को खुलवा सकता है. अगर आप इस स्कीम में लंबे समय के लिए निवेश करते हैं, तो लाखों रुपये बटोर सकते हैं.
कैसे मिलेगा 16 लाख?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










