
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश की फुल गारंटी, बैंक से पहले पैसा हो जाएगा डबल!
AajTak
Kisan Vikas Patra: किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) स्कीम की सबसे खास बात है कि इसपर चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. स्कीम न सिर्फ रिटर्न की फुल गारंटी देती है बल्कि अन्य विकल्पों से ज्यादा फायदा भी देती है. इस स्कीम में आपका निवेश 124 महीने में डबल हो जाता है.
Post Office Saving Scheme: भविष्य की चिंता है तो निवेश करना पड़ेगा. इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है. मौजूदा समय में रिस्क (Risk) के हिसाब से आप निवेश कर सकते हैं. अगर आपमें रिस्क लेने की ज्यादा क्षमता है तो फिर शेयर बाजार (Share Market) या म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश कर सकते हैं. सुरक्षित निवेश के लिए कई विकल्प हैं.
अगर आप एक सुरक्षित और जीरो रिस्क वाला निवेश खोज रहे हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स (Kisan Vikas Patra) बेहतर विकल्प हो सकता है. छोटी बचत (Small Savings) करने वाले लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस (Post Office) की ये एक बेहतरीन स्कीम है.
किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) स्कीम की सबसे खास बात है कि इसपर चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. इससे यह स्कीम न सिर्फ रिटर्न की फुल गारंटी देती है बल्कि अन्य विकल्पों से ज्यादा फायदा भी देती है. इस स्कीम में आपका लगा पैसा 124 महीने में डबल हो जाता है.
क्या है किसान विकास पत्र (KVP) अगर आपने इस स्कीम में 1 अप्रैल 2022 को एकमुश्त रकम (lump sum amount) जमा करते हैं, तो 10 साल और 4 महीने में दोगुनी हो जाती है. फिलहाल किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी का सालाना कंपाउंड ब्याज मिलता है.
ब्रांच ट्रांसफर करने का मिलता है विकल्प भारतीय डाक (Indian Post) की वेबसाइट के अनुसार, देश के 1.5 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र (KVP) की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है. आप इनमें से किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अकाउंट को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर करने की भी सुविधा है. यानी अगर किसी कारण आपका शहर बदल जाता है तो आप आप नए शहर के नजदीकी पोस्ट ऑफिस में इसे ट्रांसफर करा सकते हैं.
ढाई साल बाद कभी भी करा सकते हैं कैश यह स्कीम किसी भी एफडी (FD) के तुलना में अधिक रिटर्न देती है. इसके लिए मैच्योरिटी का समय ऐसे तो 124 महीने है, लेकिन आप जरूरत पड़ने पर इससे पहले भी अपने निवेश को इनकैश करा सकते हैं. इस स्कीम में बस एक शर्त है कि यह 30 महीने के लॉक-इन पीरियड (Lock-In Period) के साथ आती है. यानी कि आप निवेश करने के ढाई साल बाद कभी भी किसान विकास पत्र को कैश करा सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










