
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में डबल होगा आपका पैसा, सरकार ने बढ़ाया है ब्याज
AajTak
पोस्ट ऑफिस कई तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम चलाता है. इनमें से एक है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra). सरकार ने हाल ही में इस स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है और मैच्योरिटी पीरियड को भी कम किया है.
पोस्ट ऑफिस की स्कीम किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. हाल ही में सरकार ने इस स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है. केंद्र ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर मिलने वाले Interest Rate में 1.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. अगर आप इन दिनों निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो किसान विकास पत्र को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम पहले की तुलना अब और फायदेमंद हो गई है, क्योंकि इन्वेस्ट की गई रकम 120 महीनों में ही डबल हो जाएगी.
मैच्योरिटी पीरियड
केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2023 के बाद से अब किसान विकास पत्र में निवेशकों का पैसा 123 महीनों के बजाय 120 महीने में ही डबल हो जाएगा. ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद Kisan Vikas Patra में इन्वेस्टमेंट पर 7.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. इससे पहले इस योजना के तहत निवेशकों को 123 महीने के निवेश पर 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था. नए बदलाव के बाद अब मैच्योरिटी 10 साल में हो जाएगी.
इतने रुपये से कर सकते हैं शुरुआत
पोस्ट ऑफिस की Kisan Vikas Patra स्कीम में आप महज 1000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में इन्वेस्ट किया जा सकता है. गौरतलब है कि इस योजना में निवेश की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है. इसके तहत सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट खोले जा सकते हैं. इसके साथ ही निवेश को नॉमिनी की सुविधा भी मिलती है.
कैसे खुलेगा खाता?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










