
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अब जल्दी डबल होगा पैसा, सरकार ने बढ़ाया इतना ब्याज
AajTak
पोस्ट ऑफिस की पॉपुलर स्कीम किसान विकास पत्र के नियमों में बदलाव हुआ है. साथ ही अप्रैल से जून तिमाही के लिए ब्याज दरों में इजाफा भी हुआ है. जनवरी 2023 में सरकार ने ब्याज दरों में इजाफा किया था.
पोस्ट ऑफिस (Post Office) की पॉपुलर स्कीमों में से एक किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. इस स्कीम में अब निवेश की राशि पहले के मुकाबले जल्दी डबल होगी. साथ ही सरकार ने इस स्कीम में निवेश की रकम पर मिलने वाली ब्याज दरों में भी इजाफा किया है.
अप्रैल से जून 2023 तिमाही के लिए सरकार ने ब्याज में 30 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है, जिससे ये बढ़कर 7.5 फीसदी पर पहुंच गया है. नई ब्याज दरें एक अप्रैल 2023 से लागू हो चुकी हैं. अगर आप इन दिनों निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो किसान विकास पत्र स्कीम को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं.
अब कम समय में डबल होगा पैसा
पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम पहले की तुलना में अब और फायदेमंद हो गई है, क्योंकि इन्वेस्ट की गई रकम अब 120 महीनों की बजाय 115 महीने में ही डबल हो जाएगी. जनवरी 2023 में सरकार ने किसान विकास पत्र की मैच्योरिटी की अवधि 123 महीने से घटाकर 120 महीने की थी. अब इसे और घटाकर 115 महीने कर दिया गया है. पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, किसान विकास पत्र में निवेश की राशि पर ब्याज की गणना कम्पाउंडिंग आधार पर होता है.
1000 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत
किसान विकास पत्र स्कीम में आप 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है. इस स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. इस स्कीम में आप ज्वॉइंट अकाउंट खोलकर भी निवेश कर सकते हैं. साथ नॉमिनी की सुविधा भी किसान विकास पत्र में उपलब्ध है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










