
पोर्टेबल लैब, टॉयलेट और पानी... किसी भी देश में जाते वक्त अपने साथ क्या-क्या लाते हैं पुतिन
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब अपने देश से बाहर जाते हैं, तो अपने साथ कई चीजें लेकर चलते हैं, जो उनकी सुरक्षा से जुड़ी होती है. इस सप्ताह वह भारत आने वाले हैं. ऐसे में जानते हैं कि दूसरे देशों के दौरे पर वो अपने साथ-साथ क्या लेकर आते हैं और इसकी क्या जरूरत होती है?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आने वाले हैं. 4-5 दिसंबर को उनका भारत में दौरा होगा. इसको लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. यहां रूसी सुरक्षा एजेंसी की टीम पहले ही पहुंच चुकी है. ऐसे में जानते हैं कि दूसरे देशों में कैसी होती है रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा?
रूस के राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर आने वाले हैं. जाहिर सी बात है कि, पुतिन जैसे शक्तिशाली नेता के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी काफी सख्त होंगे. वैसे तो किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष के आगमन पर विशेष सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है, लेकिन रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा थोड़ी अलग है.
पहले ही स्थानीय लोगों में घुलमिल जाती है- अदृश्य सेना द मॉस्को टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन जहां भी जाते हैं. वहां जाने से पहले उनकी एक अदृश्य सेना पहले से तैनात हो जाती है जो वहां के आम लोगों और स्थानीय माहौल में घुलमिल जाती है.
क्रैमलिन के सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, 2022 में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हत्या के प्रयास के बाद विशेष रूप से पुतिन की सिक्योरिटी को टाइट कर दिया गया है.
साथ लेकर चलते हैं पोर्टेबल लैब पुतिन की सुरक्षा में लगी विशेष सेवाएं उनके जीवन के लगभग हर पहलू को नियंत्रित करती हैं. यहां तक कि एक पोर्टेबल प्रयोगशाला का इस्तेमाल करके उनके सभी भोजन में जहर की जांच भी की जाती है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











