
पोर्टा-पॉटी पार्टी... दुबई के रईसों का ऐसा जश्न, जिसके बारे में जानकर घिन्न आ जाएगी
AajTak
इन पार्टियों में पैसा पानी की तरह बहाया जाता है. यहां हर लग्जरी मौजूद होती है. इसके साथ ही बड़े-बड़े लोग तरह-तरह की अजीबोगरीब गतिविधियों में शामिल होते हैं और अपनी कुंठाओं को पूरा करने के लिए यहां महिलाओं और युवतियों को फिजिकली टॉर्चर करने से भी परहेज नहीं करते हैं.
दुबई की आलीशान स्काई स्क्रैपर्स में हर रात हाई-प्रोफाइल पार्टियां होती हैं. इनमें अलग-अलग देशों के रईस जमा होते हैं. आम लोगों का ख्वाब होता है कि वो भी कभी इन पार्टियों में शिरकत कर सकें. इनमें से कई आयोजन तो सिर्फ मुखौटा होते हैं, असली पार्टी तो पर्दे के पीछे होती है. इस सीक्रेट इवेंट को कहा जाता है - पोर्टा-पॉटी पार्टी.
इस सीक्रेट पार्टी का नाम ही कुछ ऐसा है, जिसे सुनकर अजीब लगता है. वैसे तो ऐसी पार्टियां काफी दिनों तक एक मिथक लगती रही, जिसके बारे में कहा जाता था कि यहां अलग-अलग देशों के कई रईस लोग जमा होते हैं. इन पार्टियों में पैसा पानी की तरह बहाया जाता है. यहां हर लग्जरी मौजूद होती है. इसके साथ ही बड़े-बड़े लोग तरह-तरह की अजीबोगरीब गतिविधियों में शामिल होते हैं और अपनी कुंठाओं को पूरा करने के लिए यहां महिलाओं और युवतियों को फिजिकली टॉर्चर करने से भी परहेज नहीं करते हैं.
यूक्रेनी मॉडल की मौत से हुआ खुलासा दुबई में हाल ही में एक यूक्रेनी मॉडल की मौत के बाद पोर्टा-पॉटी पार्टी का स्याह सच सामने आया है. इस तरह की पार्टियों में यौन अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ दी जाती हैं.इसलिए कई बार विशेषज्ञ अकेली युवा महिला पर्यटकों, एयर होस्टेस और बड़ी पार्टियों की शान बढ़ाने के लिए उनमें शामिल होने वाली मॉडलों को गलती से ऐसे आयोजनों का शिकार बन जाने को लेकर सतर्क भी करते रहे हैं.
हर जगह होते हैं इन सीक्रेट पार्टी के आयोजकों के एजेंट इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दुबई की पोर्टा-पॉटी पार्टी में कई तरह से युवतियों को लुभाकर लाया जाता है. इस तरह के पार्टी के आयोजक और उनके एजेंट हर तरफ फैले होते हैं. वो बड़े होटलों, एयरपोर्ट और तमाम वैसे पर्यटक स्थल पर रहते हैं, जहां अकेली घूमने आई युवतियां समय बिताती हैं. इसके बाद इन्हें लुभाने का दौर शुरू होता है.
अकेली युवती या महिला टूरिस्ट को बनाते हैं निशाना मॉडलों, एयरहोस्टेस व अन्य युवा पर्यटकों को महंगे गिफ्ट और तरह-तरह के प्रलोभन देकर इन पार्टियों में आने का आग्रह किया जाता है. कई बार तो लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस जाल में फंसा लिया जाता है. इसमें शामिल होने वाली महिलाओं को पांच सितारा होटल में ठहरने, डिजाइनर बैग और महंगे आभूषण देने के वादे के साथ लुभाया जाता है.
कई तरह की अपमानजनक गतिविधियों में किया जाता है शामिल इसके बाद पार्टी में जाने पर कथित तौर पर उन्हें अपमानजनक यौन गतिविधियों में भाग लेने के लिए मजबूर किया जाता है. अलग बात है कि इसके लिए बड़ी रकम का भी भुगतान किया जाता है. इसके दौरान महिलाओं के शरीर पर गंदे अपशिष्ट पदार्थ यहां तक की पॉटी तक डाले जाते हैं. इसके अलावा उनके साथ वहां आए रईस लोग तमाम तरह के अमानवीय व्यवहार करते हैं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










