
पोप फ्रांसिस का 26 अप्रैल को अंतिम संस्कार, राजकीय शोक में झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
AajTak
राजकीय शोक के दौरान 22 और 23 अप्रैल को पूरे देश में सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगा झंडा आधा झुका दिया गया. 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे.
Pope Francis Death: दुनिया में शांति, प्यार और इंसाफ की बात करने वाले कैथोलिक चर्च के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन से पूरी दुनिया दुखी है. 21 अप्रैल 2025 को पोप फ्रांसिस ने अंतिम सांस ली थी. पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देने के लिए 22 , 23 और 26 अप्रैल को तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. राजकीय शोक के दौरान 22 और 23 अप्रैल को पूरे देश में सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगा झंडा आधा झुका दिया गया. अब 26 फरवरी को भी ऐसा ही किया जाएगा. सभी सरकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को टाल दिया गया.
अब तीसरा शोक दिवस 26 अप्रैल को मनाया जाएगा, जिस दिन पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार होगा. इस दिन भी तिरंगा झंडा आधा झुका रहेगा और देश में कोई सरकारी या मनोरंजन से जुड़ा कार्यक्रम नहीं किया जाएगा.
पोप फ्रांसिस का असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोलियो था. वे साल 2013 में पोप बने और इतिहास में पहले लैटिन अमेरिकी पोप बने जिन्होंने चर्च का नेतृत्व किया. वे अपनी सादगी भरी जिंदगी, इंसानों से जुड़े मुद्दों पर साफ सोच और गरीबों की आवाज बनने के लिए दुनियाभर में पसंद किए गए. उन्होंने पर्यावरण को बचाने, धर्मों के बीच भाईचारा बढ़ाने और दुनिया में शांति फैलाने के लिए हमेशा काम किया.
वेटिकन में होगा अंतिम संस्कार
26 अप्रैल को पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार वेटिकन सिटी में किया जाएगा. इस मौके पर दुनिया भर से धर्मगुरु, बड़े नेता और खास लोग शामिल होंगे. भारत की तरफ से भी एक खास प्रतिनिधि वहां जाएगा और देश की ओर से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देगा. 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. उन्हें हाल ही में डबल निमोनिया हो गया था और कई दिनों तक वेंटिलेटर पर भी रखा गया था. हालांकि कुछ समय बाद वे घर लौट आए थे, लेकिन बीमारी से पूरी तरह ठीक नहीं पाए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










