
पॉल्यूशन को लेकर इंडिया गेट पर दिल्ली वालों का प्रोटेस्ट, पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला, FIR दर्ज
AajTak
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आज शाम इंडिया गेट के C हेक्सागन पर प्रदूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान अराजकता फैल गई. प्रदर्शनकारियों के हाथ में मारे गए माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा के पोस्टर थे. जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल किया और हमला करने की कोशिश की.
दिल्ली की जहरीली हवा के खिलाफ रविवार शाम इंडिया गेट पर हुए प्रदर्शनों के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे से हमला करने की कोशिश की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान तीन-चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारी हाल ही में मारे गए नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के पोस्टर लेकर पहुंचे थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
दरअसल, दिल्ली की जहरीली हवा के खिलाफ प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए थे. वह बहुत खराब एक्यूआई पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे. वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जगह को खाली कराने को कहा. कोर्ट के अनुसार, दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर ही नामित स्थान है, न कि इंडिया गेट.
प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने एफआईआर में अलग-अलग धाराएं जोड़ी हैं. साथ ही प्रदर्शन स्थल पर हिडमा के पोस्टर कैसे आए और कौन इनको लेकर आया. इस बारे में भी जांच की जा रही है.
प्रदर्शनकारियों के हाथ में थे हिडमा के पोस्टर
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रोटेस्टर्स ने C-हेक्सागन इलाके में प्रवेश किया और आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश की. विरोध प्रदर्शन का कारण प्रदूषण बताया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों के हाथ में मारे गए नक्सली कमांडर मांडवी हिडमा के पोस्टर थे.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










